Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई पुलिस ने 21 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai  Police ने 21 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 12 नवंबर . Mumbai के बांगुर नगर Police स्टेशन की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 21 करोड़ 13 लाख 48 हजार 500 रुपए मूल्य की 4.226 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. इस मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, 2 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे बांगुर नगर Police स्टेशन की एटीएस टीम लिंक रोड, गोरेगांव पश्चिम क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान शिवम सहकारी सोसायटी के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिया. Police ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और तलाशी ली.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फूलचंद्र ईश्वरदयाल कश्यप (31) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में मलाड पश्चिम के मढ़ विलेज में रह रहा था. तलाशी के दौरान उसके पास से 5.97 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 98 हजार 500 रुपए आंकी गई.

प्रारंभिक पूछताछ के बाद Police ने आरोपी के मढ़ विलेज स्थित घर पर छापा मारा. 3 नवंबर 2026 की सुबह करीब 3:02 बजे की गई तलाशी में वहां से 672 ग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 36 लाख रुपए बताई गई है. इस बरामदगी के आधार पर बांगुर नगर Police स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया.

जांच के दौरान फूलचंद्र कश्यप ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपने Madhya Pradesh निवासी साथी मुजाहिद अली के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार संचालित किया था. इसके बाद Police ने मुजाहिद अली को भी गिरफ्तार कर लिया.

Police की अब तक की जांच में कुल 4,226.97 ग्राम कोकीन जब्त की जा चुकी है. Police अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन का स्रोत क्या था, इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी और इस ड्रग्स नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को इस अवैध कारोबार में किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह से सहायता मिली थी या नहीं.

–

एएमटी/वीसी

Share