मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्रा

Mumbai , 24 सितंबर . Maharashtra के पनवेल सीमा क्षेत्र में Mumbai -पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है. बस में कुल 14 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस में शिफ्ट कर आगे रवाना कर दिया गया है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, Mumbai -पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे लेन में किलोमीटर 16 के पास बस में आग लगी. समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया. साथ ही, Police और दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचने के बाद पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

इससे पहले, Maharashtra के पुणे जिले में दौंड तालुका अंतर्गत चौफुला से सुपा घाट मार्ग पर एक बस हादसा हुआ. यह Maharashtra राज्य परिवहन (एसटी) की बस थी और स्कूल छात्रों को ले जा रही थी. बताया गया कि 16 सितंबर को अचानक से बस एक खाई में गिर गई. इस कारण 15 से अधिक छात्र घायल हो गए.

इस संबंध में यवत Police थाने में अपराध दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता आर्या इंद्रभान शितोले की शिकायत पर बस चालक राहुल त्रिंबक मडावी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 (ए), 125 (बी), 324 (4), और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134 और 177 के तहत मामला दर्ज किया गया.

Police के अनुसार, एसटी बस चौफुला से सुपा घाट मार्ग पर जा रही थी. इसी दौरान चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया, जिससे बस पर से नियंत्रण छूट गया और बस ढलान से खाई में गिरकर कई बार पलट गई थी.

–

डीसीएच/

Leave a Comment