दिल्ली: लॉक तोड़कर चुराते थे वाहन, शाहदरा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

New Delhi, 26 सितंबर . शाहदरा जिले की गांधी नगर Police ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए.

Police के अनुसार, 9 सितंबर को गांधी नगर थाने में राजगढ़ कॉलोनी से स्कूटी चोरी होने की ई-First Information Report दर्ज हुई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि 8 सितंबर को उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी शाहदरा की निगरानी, एसीपी गांधी नगर के मार्गदर्शन और एसएचओ इंस्पेक्टर राज कुमार की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई. इस टीम में एएसआई राहुल, हेड constable अभय पंवार, जितेंद्र, प्रमोद, विजयपाल और constable प्रिंस शामिल थे.

जांच के दौरान Police ने दिल्ली Police के कैमरों और आरोपियों के भागने वाले रास्ते पर लगे अन्य cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में दो लोग स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी की गाड़ी के साथ भागते हुए दिखे. तकनीकी विश्लेषण से एक आरोपी के चेहरे की पहचान हुई. लगातार cctv एनालिसिस, तकनीकी जांच और फील्ड वेरिफिकेशन के बाद Police ने आरोपियों के ठिकाने का पता लगा लिया.

पहले आरोपी की पहचान समीर (26 वर्ष) निवासी न्यू बृजपुरी, जगतपुरी, दिल्ली के रूप में हुई. पूछताछ में समीर ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने अपने साथी सोहेल के साथ मिलकर चोरी की थी. समीर की निशानदेही पर दूसरे आरोपी सोहेल (20 वर्ष) निवासी ओल्ड बृजपुरी, खुरेजी खास, जगतपुरी को अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया.

जांच के दौरान Police ने चोरी के तीन सामान बरामद किए. पहली स्कूटी, जो 18 सितंबर को गांधी नगर थाने के ई-First Information Report में चोरी हुई थी. दूसरी स्कूटी जो 15 सितंबर को जीटीबी एन्क्लेव थाने के इलाके से चोरी हुई थी. इसके अलावा प्रीत विहार थाना क्षेत्र से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.

Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. Police अब यह पता लगा रही है कि इनकी भूमिका और कितने वाहन चोरी और संपत्ति से जुड़े अपराधों में है और क्या इस गैंग में कोई और सदस्य भी शामिल है.

–

एससीएच/वीसी

Leave a Comment