बिहार : किशनगंज में युवती से बदसलूकी का पुराना वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

किशनगंज, 26 सितंबर . बिहार में युवतियों और महिलाओं से बदसलूकी के वीडियो सामने आने के बीच किशनगंज जिले से भी एक पुराना मामला सामने आया है. दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो social media पर प्रसारित होने के बाद Police ने मामले की जांच शुरू की.

वीडियो में कुछ युवक एक युवती को घेरते और उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं. Police ने तकनीकी जांच के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान की है. इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police लगातार छापेमारी कर रही है.

किशनगंज Police के अनुसार, 24 और 25 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास एक युवती के साथ मारपीट और बदसलूकी से संबंधित वीडियो social media पर प्रसारित होने की सूचना Police अधीक्षक संतोष कुमार को मिली थी. Police ने वीडियो का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी जांच शुरू की. जांच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की गई. मामले में युवती के आवेदन के आधार पर दिघलबैंक थाने में कांड संख्या 246/26, दिनांक 25 सितंबर के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया. एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की. Police ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त शहजाद, उम्र 21 वर्ष, पिता शब्बीर, निवासी जागीर दहीभात, थाना दिघलबैंक, जिला किशनगंज को Police टीम ने दिघलबैंक से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उससे घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

Police के मुताबिक, पूछताछ और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. Police ने कहा है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और दबिश दे रही है. Police सूत्रों के अनुसार, कुछ आरोपियों के बिहार से बाहर होने की भी जानकारी सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

किशनगंज Police ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. Police ने लोगों से अपील की है कि वे घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें. Police ने आम लोगों से यह भी कहा है कि social media पर प्रसारित होने वाले अपुष्ट वीडियो या सूचनाओं को आगे साझा करने से बचें. Police का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार की जा रही है.

–

एमएनपी/एएस

Leave a Comment