
कोलकाता, 26 सितंबर . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में करीब सात महीने से फरार एक व्यक्ति को Police ने Odisha से गिरफ्तार किया है.
Police के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया.
Police ने बताया कि आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से शादी की थी और वह महिला तथा उसकी पिछली शादी से हुई नाबालिग बेटी के साथ रह रहा था.
Police के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर महिला की जानकारी के बिना नाबालिग को अपने साथ लेकर फरार हो गया था. उसके खिलाफ नाबालिग के उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
घटना के बाद पीड़िता की मां ने Police स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर Police ने अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 समेत विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
इसके बाद Police ने आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के दौरान तकनीकी जानकारी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसका पता Odisha में चला. Police की विशेष टीम ने वहां छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया.
Police के अनुसार, नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका गोपनीय बयान दर्ज किया गया है.
आरोपी को Saturday को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे Police हिरासत में भेज दिया गया.
Police पूरे मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं.
–
एएमटी/डीकेपी