मुंबई के ‘भारत डायमंड बोर्स’ पहुंचे बेल्जियम के पीएम, बोले-भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार

नई द‍िल्‍ली, 4 सितंबर . नई द‍िल्‍ली में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात के बाद बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वेवर Friday को Mumbai पहुंचे. Maharashtra Government के विपणन और प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत क‍िया. पीएम वेवर यहां बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित ‘India डायमंड बोर्सल’ (बीडीबी) पहुंचे. यहां हीरा उद्योग, बंदरगाह (पोर्ट्स) और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों और हितधारकों से मुलाकात की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जानकारी साझा की.

उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, “बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वेवर Friday को New Delhi से Mumbai पहुंचे. Mumbai हवाई अड्डे पर उनका स्वागत Maharashtra Government के विपणन और प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल ने किया. Mumbai में उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं. इस दौरान वे हीरा उद्योग, बंदरगाह (पोर्ट्स) और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों और हितधारकों से मुलाकात करेंगे.”

जायसवाल ने कहा क‍ि उम्मीद है कि ये बैठकें और चर्चाएं India और बेल्जियम के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद करेंगी तथा व्यापार और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देंगी.

स्‍वागत के बाद Prime Minister बार्ट डी वेवर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित India डायमंड बोर्स (बीडीबी) पहुंचे. उन्‍होंने कहा क‍ि पिछले कुछ दशकों में India एक कम लागत वाले डायमंड कटिंग केंद्र से आगे बढ़कर एक उच्च गुणवत्ता वाले केंद्र के रूप में उभरा है, जहां आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय कामकाज के मानक अपनाए जाते हैं.

दुनिया के हर 10 में से 9 से ज्यादा हीरे यहीं India में काटे और तराशे जाते हैं. लेकिन अब India सिर्फ हीरों की प्रोसेसिंग करने वाली जगह नहीं रह गया है. उन्‍होंने कहा India आज हीरे के आभूषणों के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार भी है. आप सिर्फ कारोबार के लिए हीरे नहीं काटते, बल्कि खुद भी इन उत्पादों के खरीदार हैं.

उन्‍होंने कहा क‍ि वहीं, दूसरी ओर, ‘एंटवर्प’ आज भी हीरा कटाई का एक प्रमुख केंद्र है, खासकर बेहद विशेष और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम एक वैश्विक बाजार हैं, एक ऐसी जगह जहां दुनिया भर का हीरा व्यापार एक साथ आता है. और यही वह क्षेत्र है जहां हम एक-दूसरे के पूरक बनते हैं.

उन्‍होंने कहा, “आपके पास दुनिया की कार्यशाला है और हमारे पास वह जगह है जहां दुनिया मिलती है. हमारे पास अनुभव है. हम अलग-अलग पक्षों को साथ लाते हैं, खरीदारों से जोड़ते हैं और हमारे पास ऐसा नेटवर्क है जो दुनिया भर तक फैला हुआ है. साथ ही, हम गुणवत्ता पर भी नजर रखते हैं.”

उन्‍होंने कहा क‍ि आज मुझे एक नए एचआरटी कार्यालय का उद्घाटन करने का सम्मान मिला, ताकि India और एंटवर्प के बीच हीरा व्यापार को और मजबूत बनाया जा सके.

पीएम बार्ट डी वेवर ने कहा, हमारे बीच बातचीत में 20 साल लग गए लेकिन आखिरकार, हम उस मुकाम पर पहुंच ही गए. इस समझौते के तहत कई तरह के उत्पादों पर लगने वाले आयात शुल्क को तय किया गया है और काफी हद तक कम भी किया गया है. इसमें पॉलिश किए गए हीरे भी शामिल हैं. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस उद्योग में निश्चितता और स्थिरता की कीमत कई बार पैसों से भी ज्यादा होती है.

उन्‍होंने कहा क‍ि शुल्क को तय कर देना और शुल्क को पूरी तरह खत्म कर देना, दोनों अलग बातें हैं. अगर शुल्क पूरी तरह समाप्त हो जाएं, तो यह और भी बेहतर होगा. मैं चाहता हूं कि India और बेल्जियम के बीच व्यापार जितना संभव हो सके, उतना आसान और सुचारु हो. हीरे के व्यापार में ही नहीं, बल्कि कई अन्य उत्पादों और क्षेत्रों में भी विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं.

मैं चाहता हूं कि हमारे बीच आयात शुल्क दोनों दिशाओं में जितना हो सके उतना कम किया जाए, क्योंकि बेल्जियम और एंटवर्प हमेशा व्यापार के लिए खुले रहेंगे, खासकर हीरों के लिए और निश्चित रूप से लोगों के लिए भी.

एवाई/पीएम

Leave a Comment