मुंबई इंडियंस में रहने की स्थिति में हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए: अंबाती रायुडू

New Delhi, 5 नवंबर . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल में Mumbai इंडियंस के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या भविष्य में Mumbai इंडियंस (एमआई) के साथ बने रहते हैं, तो उन्हें कप्तानी छोड़ देना चाहिए. रायुडू ने कहा कि इससे हार्दिक अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे पाएंगे.
रायडू ने क्रिकेट पर आधारित एक शो में कहा, “मुझे लगा कि हार्दिक Mumbai में आकर फंस गया है. एक बार जब आपको लगता है कि आप फंस गए हैं, तो आप हमेशा अपने कंधे के पीछे देखते रहते हैं. एक बार जब ड्रेसिंग रूम में ऐसा होता है, तो आप ऐसे तरीकों से सामने आते हैं जो आप नहीं चाहते. हार्दिक के लिए बहुत सी चीजें ठीक नहीं रहीं. यह हार्दिक की गलती भी हो सकती है और कुछ और भी.”
पूर्व बल्लेबाज ने कहा, “हार्दिक पंड्या अगर Mumbai इंडियंस के साथ बने रहते हैं, तो भी एमआई को अपना कप्तान बदलने की कोशिश करनी चाहिए और पांड्या को पूरी तरह से मैच जिताने वाले ऑलराउंडर के तौर पर काम करने देना चाहिए.”
रायुडू ने कहा, “एमआई में रहते हुए हार्दिक को कप्तान नहीं होना चाहिए. उसे बस अपना खेल खेलना चाहिए, अपने समय का आनंद लेना चाहिए और एमआई के लिए मैच-विनर बनना चाहिए. लेकिन अगर वह बाहर जाता है, तो निश्चित रूप से फिर से कप्तान नहीं, कम से कम एक सीजन के लिए तो नहीं.”
उन्होंने कहा, “अगर पंड्या Mumbai से जाते हैं तो उन्हें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में अच्छा माहौल मिल सकता है. पंड्या को अब तुरंत कप्तानी के बारे में नहीं सोचना चाहिए. इसके अलावा, केकेआर के पास उनके लिए बहुत कुछ है जिसका उन्हें अंदाजा लगाना होगा और चीजों को आगे बढ़ाना होगा क्योंकि उन्हें एक कप्तान की जरूरत है.”
ऐसी पूरी संभावना है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में Mumbai इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे. उनके ट्रेड को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
–
पीएके


