Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

इमरान खान की सेहत को लेकर पीटीआई की नई चिंता, चीफ जस्टिस से दखल देने की मांग

इमरान खान की सेहत को लेकर पीटीआई की नई चिंता, चीफ जस्टिस से दखल देने की मांग

इस्लामाबाद, 6 नवंबर . Pakistan तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की कोर कमेटी ने पार्टी के संस्थापक और पूर्व Prime Minister इमरान खान की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता जताई है. साथ ही, उसने Pakistan के चीफ जस्टिस से उनकी चिकित्सा से जुड़े अदालत के आदेशों को लागू कराने की मांग की है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पीटीआई की कोर कमेटी की बैठक उन खबरों के बाद हुई, जिनमें दावा किया गया था कि इमरान खान का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) 192 तक पहुंच गया है.

Pakistan के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के बाद जारी बयान में कमेटी ने इमरान खान की सेहत को लेकर ‘गहरी चिंता’ जताई. उसका कहना है कि उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और न ही परिवार के सदस्यों तथा उनके निजी डॉक्टरों से मिलने दिया जा रहा है.

पीटीआई की कोर कमेटी ने कहा, “कमेटी ने सर्वसम्मति से तय किया है कि इमरान खान की सेहत और जीवन की रक्षा एक बेहद जरूरी मानवीय मुद्दा है. इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही, देरी या गैर-जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की जा सकती. उनकी सेहत को सिर्फ Political या कानूनी विवाद के रूप में नहीं, बल्कि एक गंभीर मानवीय और चिकित्सकीय आपात स्थिति के रूप में देखा जाना चाहिए.”

कमेटी ने Government से मांग की कि इमरान खान को उनके निजी डॉक्टरों से मिलने की अनुमति दी जाए. साथ ही उनकी जरूरी मेडिकल जांच और डायग्नोस्टिक टेस्ट बिना देरी के कराए जाएं और विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उन्हें शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजा जाए.

कोर कमेटी ने Pakistan के लोगों और विदेशों में रहने वाले Pakistanियों से भी अपील की कि वे इमरान खान की सेहत और जीवन की सुरक्षा के लिए तुरंत और जोरदार तरीके से आवाज उठाएं. पार्टी ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की भी मांग की.

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कमेटी ने Pakistan के चीफ जस्टिस से अनुरोध किया कि इमरान खान के इलाज से जुड़े अदालत के आदेशों को लागू कराया जाए और इस मामले को उसकी ‘विशेष मानवीय अहमियत’ को देखते हुए तत्काल ध्यान दिया जाए.

पीटीआई का कहना है कि अदालत के आदेशों को लागू करना संबंधित Governmentी और प्रशासनिक संस्थाओं की संवैधानिक और कानूनी जिम्मेदारी है. पार्टी ने अपने नेताओं, पदाधिकारियों और संगठनों से भी कहा कि वे संसद, प्रांतीय विधानसभाओं और अन्य मंचों पर इमरान खान की सेहत, इलाज और अधिकारों का मुद्दा पूरी ताकत से उठाएं.

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. उन्हें कई मामलों में सजा मिली है, जिन्हें उनकी पार्टी Political मकसद से प्रेरित बताती है. 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद इमरान खान पर कई मामले दर्ज हुए, जिनमें Governmentी उपहारों और कथित अवैध विवाह से जुड़े आरोप भी शामिल हैं.

पीटीआई के नेताओं का कहना है कि जेल में रहने के दौरान इमरान खान की सेहत लगातार खराब हुई है, जिसे लेकर पार्टी लगातार चिंता जताती रही है.

–

एवाई/डीकेपी

Share