मिसाइल लॉन्च का उत्तर कोरिया ने नहीं द‍िया कोई स्‍पष्‍ट संदेश, ट्रंप और शी की मुलाकात से पहले बढ़ा तनाव

सोल, 21 सितंबर . उत्तर कोरिया की Governmentी मीडिया ने Monday सुबह तक देश के हालिया मिसाइल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी. आमतौर पर उत्तर कोरिया अपने मिसाइल परीक्षणों की जानकारी अगले दिन देता रहा है. हालांकि, हाल के महीनों में यह सिलसिला लगातार अनियमित हो गया है.

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने Sunday को ईस्ट सी की ओर दागी गई दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का कोई जिक्र नहीं किया. दोनों मिसाइलें कुछ घंटों के अंतर पर दागी गई थीं.

समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, पिछले महीने किए गए तीन मिसाइल लॉन्च के बारे में उत्तर कोरिया के Governmentी मीडिया ने कोई खबर नहीं दी थी. वहीं, 12 सितंबर को किए गए एक मिसाइल लॉन्च की जानकारी दो दिन बाद दी गई थी. यह लॉन्च दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के तीन देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास खत्म होने के एक दिन बाद किया गया था.

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने Sunday को वॉनसान इलाके से करीब तीन घंटे के अंतर पर दो मिसाइलें दागीं. पहली मिसाइल दोपहर करीब तीन बजे दागी गई, जबकि दूसरी मिसाइल शाम करीब 5:50 बजे लॉन्च की गई.

जेसीएस के मुताबिक, पहली मिसाइल ने करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय की, जबकि दूसरी मिसाइल 600 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक गई.

ये मिसाइल लॉन्च संयुक्त राष्ट्र महासभा की हाई-लेवल जनरल डिबेट से ठीक पहले हुए हैं, जिसकी शुरुआत Tuesday को अमेरिकी समय के मुताबिक होनी है. इसके अलावा, ये लॉन्च अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और चीनी President शी जिनपिंग के बीच इस Thursday वॉशिंगटन में होने वाली बैठक से भी पहले हुए हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि इन मिसाइल लॉन्च के जरिए उत्तर कोरिया ट्रंप प्रशासन को यह संकेत देना चाहता है कि उसका अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की रफ्तार कम करने का कोई इरादा नहीं है.

ये लॉन्च उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की प्रभावशाली बहन किम यो-जोंग के बयान के दो दिन बाद हुए. किम यो-जोंग ने अमेरिका के नेतृत्व में हुए बहुराष्ट्रीय ‘पैसिफिक वैनगार्ड’ समुद्री सैन्य अभ्यास की आलोचना की थी. उन्होंने चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया इसका उसी तरह या उससे भी ज्यादा ताकतवर तरीके से जवाब देगा.

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग ने हाल के दिनों में दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान की भागीदारी वाले प्रमुख सैन्य अभ्यासों की आलोचना भी तेज कर दी है.

एवाई/पीएम

Leave a Comment