बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत

भागलपुर, 21 सितंबर . बिहार के भागलपुर जिले में Monday को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई. हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ. मृतकों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं.

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे सड़क के किनारे बने एक गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में स्नान करने के लिए गए थे. बच्चों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था. स्नान करने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया. बाद में Police को भी सूचना दी गई.

हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की. Police ने सभी छह बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं. शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है. Police के अनुसार, मृतकों में पांच बच्चे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 के रहने वाले थे, जबकि एक बच्चा सबौर थाना क्षेत्र का रहने वाला था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सुल्तानगंज के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में बाढ़ का पानी जमा था. बच्चे उसमें स्नान करने गए थे और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण हादसे का शिकार हो गए.

Police ने सभी शव बरामद कर लिए हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बताया गया कि करमा पर्व को लेकर सभी बच्चे पानी मे गए थे. भागलपुर समेत बिहार के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में जलजमाव वाले गड्ढों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रशासन की ओर से भी लोगों से बाढ़ के पानी में नहीं जाने और बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की जाती रही है.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment