Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मायावती के भतीजे आकाश आनंद के भरोसे बसपा, 2027 के चुनाव में होगी परीक्षा

मायावती के भतीजे आकाश आनंद के भरोसे बसपा, 2027 के चुनाव में होगी परीक्षा

Lucknow, 19 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर चुनाव प्रचार की कमान सौंप दी है. पार्टी से कई बार बाहर किए जाने के बाद आकाश की वापसी को सिर्फ युवाओं को साधने की रणनीति के तौर पर नहीं देखा जा रहा है बल्कि इसे बसपा में भरोसेमंद दूसरी पंक्ति के नेतृत्व की कमी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

Political विश्लेषकों का मानना है कि लगातार चुनावी चुनौतियों और वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने के बीच मायावती के सामने ऐसे चेहरे का संकट है, जिस पर वह भरोसा कर सकें और जिसे संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सके. बसपा को अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ युवाओं को जोड़ने की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है. बदलती Political परिस्थितियों में युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो नई पीढ़ी के मुद्दों को उठाने के साथ संगठन को भी सक्रिय कर सके. ऐसे में आकाश आनंद की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.

हालांकि, उनकी वापसी के पीछे युवाओं को साधने की रणनीति कितनी अहम है और भरोसेमंद नेतृत्व के विकल्पों की कमी कितनी बड़ी वजह है, इस पर Political विश्लेषकों की अपनी-अपनी राय है. वरिष्ठ Political विश्लेषक रतनमणि लाल के मुताबिक, आकाश आनंद को दोबारा आगे लाने के पीछे बसपा में युवा नेतृत्व के सीमित विकल्प भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी में युवा नेताओं की अच्छी-खासी मौजूदगी है और उसके प्रमुख चंद्रशेखर खुद युवा हैं. इसी तरह Samajwadi Party भी युवाओं को आगे रखने की कोशिश कर रही है. ऐसे में बसपा के सामने भी युवा नेतृत्व को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करने की चुनौती है.

रतनमणि लाल का मानना है कि मायावती पिछले कुछ वर्षों में आकाश आनंद को लेकर कई तरह के प्रयोग कर चुकी हैं. उन्हें जिम्मेदारी देना, फिर हटाना और दोबारा आगे लाना इसी प्रक्रिया का हिस्सा रहा है. इस दौरान मायावती ने आकाश के विकल्प के तौर पर किसी दूसरे युवा चेहरे को सामने लाने की भी कोशिश की, लेकिन बसपा में ऐसा कोई चेहरा उभरकर नहीं आया, जिसे व्यापक स्तर पर पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया जा सके. उन्होंने कहा कि बसपा में पहले दूसरी पंक्ति के कई ऐसे नेता हुआ करते थे, जो मायावती के भरोसेमंद माने जाते थे, लेकिन अब उनमें से कई पार्टी से दूर हो चुके हैं.

मौजूदा स्थिति में मायावती के सामने नेतृत्व से जुड़ा सबसे बड़ा सवाल भरोसे का है. उन्हें ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जिस पर वह संगठन की जिम्मेदारी के लिए विश्वास कर सकें. रतनमणि लाल के अनुसार, आकाश आनंद का युवा होना उनके पक्ष में एक अतिरिक्त फायदा है, लेकिन उनकी वापसी का मूल कारण भरोसेमंद विकल्प की कमी भी हो सकता है. उनका मानना है कि यदि मायावती को पिछले तीन-चार वर्षों में कोई दूसरा उपयुक्त चेहरा मिल गया होता, तो उसे भी जिम्मेदारी दी जा सकती थी. आकाश को पहले किन आरोपों के आधार पर पार्टी से हटाया गया था, इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

हालांकि, रतनमणि लाल का मानना है कि वापसी से पहले आकाश से भविष्य में ऐसी गलतियां नहीं दोहराने का आश्वासन लिया गया होगा. उनके मुताबिक, मायावती जानती हैं कि आकाश को दोबारा मौका देने के बाद उनके पास नेतृत्व के विकल्प सीमित हैं, इसलिए उनके लिए इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना जरूरी होगा. वहीं, वरिष्ठ Political विश्लेषक राजेंद्र कुमार का कहना है कि लगातार चुनावी हार और पार्टी के बड़े नेताओं के अलग होने से बसपा में भरोसे का संकट पैदा हुआ है. एक के बाद एक वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने से संगठन कमजोर हुआ है और मायावती के बाद दूसरी पंक्ति में ऐसा कोई व्यापक रूप से पहचाना जाने वाला चेहरा नहीं बचा है, जिस पर वह नेतृत्व की जिम्मेदारी के लिए भरोसा कर सकें.

राजेंद्र कुमार के मुताबिक, ऐसे हालात में आकाश आनंद को आगे लाना पार्टी के लिए जरूरी हो गया है, ताकि नेतृत्व का विकल्प बना रहे. चुनाव के दौरान किसी प्रमुख चेहरे को बाहर रखना और फिर नेतृत्व में बदलाव करना संगठन के लिए अनिश्चितता बढ़ा सकता है. मायावती इस चुनौती को समझ रही हैं और इसी वजह से आकाश को वापस लाकर उन्हें पार्टी के कामकाज और चुनाव प्रचार में सक्रिय किया गया है.

इस बीच, मायावती ने कहा है कि आकाश आनंद अब पार्टी और बहुजन आंदोलन के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूरी मेहनत और तेजी से जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को आकाश से काफी अपेक्षाएं हैं. इसी क्रम में आकाश आनंद आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में आयोजित पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. मायावती के अनुसार, आकाश आनंद 28 अक्टूबर को बुलंदशहर, 2 नवंबर को सहारनपुर, 20 नवंबर को अयोध्या, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को Kanpur नगर में बसपा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

–

विकेटी/पीएम

Share