
Mumbai , 15 अक्टूबर . Actress माधुरी दीक्षित के पति और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम नेने ने Thursday को Actress संग 27 साल पूरे होने का जश्न मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने उस दिन को याद किया, जब दोनों ने एक साथ अपने जीवन के सफर की शुरुआत की थी.
डॉ. श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में हुई अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें इस जोड़े की प्यारी शुरुआत की एक झलक देखने को मिली. तस्वीरों में कपल अंगूठियां बदलते हुए और परिवार-दोस्तों के साथ खाने पर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.
डॉ. श्रीराम नेने ने लिखा, “आज से 27 साल पहले बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में, हमने एक-दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था और जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी. हमें नहीं पता था कि जिंदगी हमें कहां ले जाएगी लेकिन हम इतना जरूर जानते थे कि हम इसे साथ में जीना चाहते हैं. दो प्यारे बेटे, अनगिनत यादें, कुछ चुनौतियां, ढेर सारी हंसी और जीवनभर के प्यार के बाद मैं आज भी तुम्हें ही चुनूंगा.”
उन्होंने लिखा, “हमने जो खूबसूरत सफर साथ तय किया है और आने वाले सभी नए अध्यायों के लिए, हैप्पी 27वीं एनिवर्सरी, माय लव. हमेशा के लिए, साथ-साथ.” जब माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम से शादी की थी, उस समय Actress हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं. कैलिफोर्निया में हुई उनकी शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था.
उनकी शादी की खबर इतनी सीक्रेट रखी गई थी कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसका पता बाद में चला. शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अमेरिका (डेनवर) जाकर बस गईं, जिससे फैंस का दिल पूरी तरह टूट गया था. कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं.
कुछ साल अमेरिका में बिताने के बाद माधुरी Bollywood में वापसी के लिए India लौट आईं. एक्ट्रेस ने लंबे ब्रेक के बाद 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से Bollywood में कमबैक किया. इसके बाद वह ‘ये जवानी है दीवानी’ में मशहूर गाने ‘घाघरा’ में नजर आईं. साथ ही ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ जैसी फिल्मों में भी काम किया.
–
एनएस/पीएम