मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद राजगुरु को जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

New Delhi, 24 अगस्त . India की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश India के अंग्रेज Police अधिकारी (सहायक Police अधीक्षक) जेपी सांडर्स को गोली मारकर फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने नमन करते हुए याद किया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “अमर शहीद राजगुरु की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राजगुरु ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उनके लिए देश की आजादी से बढ़कर कुछ भी नहीं था. उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा.”

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्वतंत्रता संग्राम की महागाथा के विशिष्ट नायकों में से एक व अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मां भारती की सेवा में अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर कोटिशः नमन अर्पित करता हूं. मातृभूमि के लिए आपका सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति युवाओं को देश सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

Lok Sabha स्पीकर ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और दमन के विरुद्ध राजगुरु जी ने अदम्य साहस, निर्भीकता और राष्ट्रभक्ति के साथ संघर्ष किया. भगत सिंह जी और सुखदेव जी जैसे महान क्रांतिकारियों के साथ उनका संघर्ष India के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास का वह गौरवशाली अध्याय है, जिसने देश के युवाओं में स्वतंत्रता की चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की.”

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “अमर क्रांतिकारी, अदम्य साहस एवं अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा रहेगा. राष्ट्र उनके त्याग, पराक्रम और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजगुरु जी का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “मां भारती के वीर अमर सपूत, शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर सादर नमन करता हूं. उन्होंने जेपी सांडर्स को मौत के घाट उतारकर और सेंट्रल असेंबली में बम धमाकों से दमनकारी ताकतों की जड़ें हिला दीं. संपूर्ण राष्ट्र उनके ऋण से उऋण न हो सकेगा.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. India माता की स्वतंत्रता के लिए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की गाथा सदैव देशवासियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी.”

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “अमर क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर शत्-शत् नमन. मां भारती की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने वाले राजगुरु का अदम्य साहस और अमर बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.”

बिहार Government के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. राष्ट्र की आजादी के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा. India माता के वीर सपूत को कोटि-कोटि नमन.”

ओपी/एएस

Leave a Comment