जीनियस’ को रिलीज हुए 8 साल पूरे, निर्देशक अनिल शर्मा ने शेयर किया खास पोस्ट

Mumbai , 24 अगस्त . Actor उत्कर्ष शर्मा की भारतीय हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जीनियस’ ने अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं. Monday को फिल्म के निर्देशक अनिल कपूर ने फिल्म के 8 साल पूरे होने का जश्न मनाया.

निर्देशक अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें Actor उत्कर्ष शर्मा नजर आ रहे हैं. निर्देशक ने लिखा, “तेरा फितूर चढ़ गया रे” – 8 साल हो गए फिल्म जीनियस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया.”

निर्देशक ने अपनी पोस्ट के जरिए फिल्म के सभी मुख्य कलाकार और टीम को टैग करते हुए बधाई दी.

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जीनियस’ साल 2018 में रिलीज की गई थी. यह फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की बतौर मुख्य Actor पहली फिल्म थी. हालांकि, उत्कर्ष ने पहले भी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में ‘जीते’ का किरदार निभाकर बाल कलाकार के रूप में काम किया है, लेकिन बतौर मुख्य भूमिका में यह फिल्म उनकी पहली थी.

फिल्म में उत्कर्ष शर्मा के अलावा, इशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मिथुन चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिका में थे.

फिल्म की कहानी वासुदेव शास्त्री (उत्कर्ष शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहद बुद्धिमान आईआईटी छात्र है और सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग व एथिकल हैकिंग में माहिर होता है. वह अपनी प्रतिभा के दम पर वासु रॉ और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के संपर्क में आता है. फिल्म में उसकी भिड़ंत एक खतरनाक और विद्रोही माइंडसेट वाले विलेन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से होती है, जो देश के खिलाफ साजिश रचता है. इसके बाद देशभक्ति, बुद्धिमत्ता और एक्शन से भरपूर संघर्ष की कहानी शुरू होती है.

फिल्म में उसकी मुलाकात कॉलेज में दूसरी रैंक लाने वाली नंदिनी (इशिता चौहान) से होती है, जो उसे चुनौती देती है और उसके जीवन को मुश्किल बनाने की कोशिश करती है. वासुदेव अपनी बुद्धिमानी से नंदिनी को प्रभावित करता है. धीरे-धीरे दोनों के बीच तकरार प्यार में बदल जाती है.

फिल्म के गाने (जैसे ‘तेरा फितूर’ और ‘दिल मेरी ना सुने’) बहुत लोकप्रिय हुए थे. इसके अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय को कुछ हद तक सराहा गया, हालांकि उन्हें एक औसत फिल्म में उपजाऊ मंच नहीं मिला.

एनएस/एएस

Leave a Comment