बिहार में भोजपुरी फिल्मों को मिलेगा बढ़ावा, फिल्म सिटी बनने पर निरहुआ और आम्रपाली ने जताई खुशी

Patna, 25 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि प्रदेश में जल्द ही फिल्म सिटी बनाई जाएगी. इसी को लेकर Tuesday को भाजपा नेता और लोकप्रिय Actor दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी Actress आम्रपाली दुबे ने खुशी जाहिर की.

Actress ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी ने बहुत सी ऐसी बातें की हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में है. मैं फिल्मों के गानों की शूटिंग राजगीर की खूबसूरत वादियों में करना चाहती हूं.

दिनेश लाल यादव ने बिहार में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग और प्रोडक्शन को लेकर सीएम सम्राट चौधरी की घोषणाओं पर अपनी बात रखते हुए कहा, “हम लोग हमेशा से ही चाहते थे कि बिहार में फिल्म सिटी और फिल्म इंस्टीट्यूट जरूर होना चाहिए, जहां पर आसपास के राज्यों के बच्चे फिल्म से जुड़ी तकनीकों को सीख सकें. साथ ही, क्षेत्रीय भाषाओं में अच्छी फिल्में बना सकें.”

Actor का मानना है कि बिहार के लोगों ने जिस तरह से हर क्षेत्र में महारत हासिल की, ठीक वैसे ही मनोरंजन के मामले में भी पीछे न रहें.

उन्होंने कहा, “जिस तरह से हमारे बिहार के लोग बाकी क्षेत्र में बहुत नाम किए हैं, वैसे ही मनोरंजन में भी करें. हमेशा से हम सभी का सपना रहा है कि सभी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बने और अच्छा नाम कमाएं.”

उन्होंने कहा, “Chief Minister सम्राट चौधरी ने बिहार में फिल्म सिटी बनाने की स्वीकृति दी और यह भी कहा है यहां पर फिल्म सिटी के साथ-साथ फिल्म इंस्टीट्यूट भी बनेगा, जिससे हमारे सपने पूरे हो सके.”

Chief Minister सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि बिहार में जल्द ही फिल्म सिटी बनाई जाएगी. इसके लिए कलाकारों को उपयुक्त स्थान चुनने को कहा गया है. Government ने अब तक राज्य में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सहमति दी है. राजगीर, बोधगया, Patna और गया जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर शूटिंग को बढ़ावा मिल रहा है.

यहां पर भोजपुरी के साथ-साथ मैथिली, मगही, अंगिका और बज्जिका जैसी स्थानीय भाषाओं में फिल्म निर्माण के लिए Government सब्सिडी और आर्थिक सहायता दे रही है.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment