मां कूष्माण्डा की असीम ऊर्जा से सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो: नवरात्र के चौथे दिन पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 14 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को शारदीय नवरात्र के चौथे दिन लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मां कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना की और सभी के लिए नई उम्मीद, खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पोस्ट में कहा, “नवरात्रि में आज देवी माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है. उनकी असीम ऊर्जा से समस्त देशवासियों के जीवन में नई आशा, सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो.”
इसके अलावा Prime Minister मोदी ने सुभाषित में श्रीदुर्गासप्तशती का संस्कृत श्लोक “सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥” साझा किया है. इस श्लोक का हिंदी अर्थ है, “हे मां नारायणी! आप समस्त मंगलों में परम मंगलमयी हैं. आप कल्याणस्वरूपा हैं तथा समस्त पुरुषार्थों और मनोरथों को सिद्ध करने वाली हैं. आप शरणागतों की रक्षा करने वाली, त्रिनेत्रधारिणी एवं गौरवर्णा मां गौरी हैं. हे जगज्जननी! आपको मेरा सादर नमन है.”
Prime Minister द्वारा साझा किए गए श्लोक को विशेष रूप से नवरात्र और देवी उपासना के पावन अवसरों पर श्रद्धा और भक्ति के साथ उच्चारित किया जाता है. इसके नियमित जप से मां दुर्गा की असीम कृपा, आशीर्वाद और दिव्य संरक्षण प्राप्त होते हैं, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है.
बता दें कि दुर्गा सप्तशती को ‘देवी माहात्म्य’ या ‘चंडी पाठ’ भी कहा जाता है. यह मार्कंडेय पुराण का एक भाग है, जिसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने की है. इस ग्रंथ में 13 अध्याय और 700 श्लोक हैं. ‘सप्त’ का अर्थ है ‘सात’ और ‘शत’ का अर्थ है ‘सौ’, इसलिए ‘सप्तशती’ कहा जाता है. इस ग्रंथ में महिषासुर जैसे राक्षसों पर दुर्गा की विजय का वर्णन है. सही पाठ के लिए विशिष्ट विधि का पालन किया जाता है, जिसमें त्र्यंगम और नवांगम शामिल हैं, जिनका नवरात्र के दौरान या एक, तीन या सात बैठकों में श्रद्धापूर्वक पाठ किया जाता है.
धार्मिक मान्यता मान्यता है कि दुर्गा सप्तशती का प्रतिदिन या नवरात्रि के दौरान पाठ करने से अनेक आध्यात्मिक और व्यक्तिगत लाभ प्राप्त होते हैं. दुर्गा सप्तशती का पाठ विधि-विधान और शुद्धता के साथ करना चाहिए. आप इसे नवरात्र या किसी अन्य शुभ अवसर पर एक दिन में या नौ दिनों में पूरा कर सकते हैं. दुर्गा सप्तशती का सही पाठ करने के लिए एक पारंपरिक पाठ विधि का पालन करना आवश्यक है.
–
ओपी/एएस


