महाराष्‍ट्र: लालबाग में पुलिस से बदसलूकी का मामला, पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mumbai , 15 सितंबर . Mumbai Policeकर्मियों से गणपति महोत्‍सव के दौरान अभद्रता करने के आरोप में दंपति के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई. यह मुकदमा कालाचौकी Police स्‍टेशन में दर्ज किया गया. Police का आरोप है कि महिला ने Policeकर्मियों से बहस करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया.

Mumbai के लालबाग इलाके में गणपति बंदोबस्त के दौरान Police के निर्देशों का पालन नहीं करने और Policeकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ Mumbai की कालाचौकी Police स्टेशन ने First Information Report दर्ज की है.

First Information Report के मुताबिक, शिकायतकर्ता शुभांगी बालनाथ शेलके Police विभाग में कार्यरत हैं और 13 सितंबर की रात से लालबाग गणपति बंदोबस्त में तैनात थीं, 14 सितंबर की सुबह करीब 7:20 बजे Police अधिकारी और कर्मचारी सड़क पर मौजूद लोगों को रास्ते में खड़े नहीं रहने और आगे बढ़ने की हिदायत दे रहे थे. इसी दौरान एक महिला और पुरुष ने Police के निर्देशों का पालन नहीं किया.

Police का आरोप है कि महिला ने Policeकर्मियों से बहस करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. शिकायत में महिला के हवाले से Police को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और गाली-गलौज कर विवाद करने का आरोप लगाया गया है. मौके पर मौजूद महिला Police अधिकारी और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर Police की बात नहीं मानी.

इसके बाद Police ने दोनों को हिरासत में लेकर कालाचौकी Police स्टेशन पहुंचाया. पूछताछ के दौरान पुरुष की पहचान सचिन शिरथ सूर्यवंशी (32) और महिला की पहचान नम्रता सचिन सूर्यवंशी (33) के रूप में हुई. दोनों का पता कल्याण शहर, ठाणे बताया गया है.

कालाचौकी Police ने इस मामले में बीएनएस की धारा 223, 296 और 3(5) के तहत First Information Report दर्ज की है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment