महाराष्ट्र के किसानों के साथ है राज्य सरकार, जल्द आएगा राहत पैकेज : राम कदम

Mumbai , 23 सितंबर . Maharashtra में कई अहम मुद्दों पर भाजपा नेता राम कदम ने प्रतिक्रिया दी है. चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया, किसानों को सूखे जैसी स्थिति में मदद, ड्रग्स के खिलाफ अभियान और आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस पर उन्होंने अपना पक्ष रखा.

एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों पर राम कदम ने से कहा, चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इस पर टिप्पणी करने से पहले मूल बात को समझना होगा कि एसआईआर की आवश्यकता क्या है. क्या फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटाने की आवश्यकता नहीं है?

उन्होंने कहा कि यह सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएं और असली वोटर के नाम मतदाता सूची में बने रहें. बस इतना ही काम एसआईआर का है लेकिन अगर विपक्ष इस पर आरोप-प्रत्यारोप करना चाहता है, तो क्या कहा जाए. एसआईआर एक पारदर्शिता वाला काम है, जिसके जरिए फर्जी वोटर हटाए जा रहे हैं और असली वोटरों के नाम रखे जा रहे हैं. ये पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हो रही है.

राम कदम ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लाजमी है लेकिन फर्जी वोटर का नाम हटाना ये राजनीति नहीं हो सकती. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग फर्जी वोटर हटाने का विरोध करते हैं, क्या वे देश में फर्जी वोटिंग का समर्थन करते हैं. क्यों चाहिए आपको दो बार, चार बार नाम. मतदाता को एक ही वोट देने का अधिकार है ना, चार नाम क्यों चाहिए, इसका जवाब देना चाहिए. जिसका नाम ही नहीं है, उसका नाम हम मतदाता सूची में दर्ज करा रहे हैं, तो उसका विरोध कैसे हो सकता है.

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस द्वारा सूखे जैसी स्थिति से प्रभावित किसानों के लिए तत्काल सहायता की घोषणा पर राम कदम ने कहा, Maharashtra के सभी मंत्री फील्ड में हैं और किसानों के साथ हैं. किसान हमारे भाई हैं. किसानों के साथ राज्य Government पहले भी थी, अब भी है और भविष्य में भी रहेगी. हम उनको अकेला नहीं छोड़ेंगे.

उन्होंने बताया कि इसके लिए Chief Minister ने हर मंत्री को कहा है कि खेत में जाओ, किसानों के घर जाओ. किसानों का क्या नुकसान हुआ है, इसका जायजा लेकर एक बहुत अच्छा पैकेज Maharashtra Government किसानों के हित में ला रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ड्रग्स के खिलाफ जंग के लिए 2029 की समय सीमा तय करने पर राम कदम ने कहा, युवा देश का भविष्य हैं, वे ड्रग्स और नशे में न फंसे, इसलिए India को नशामुक्त बनाना, यह उज्जवल India के भविष्य की बात है. India अब वह India नहीं रहा, India अब देश की चौथी बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था बन गया है.

आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस पर उन्होंने कहा, यह उस परिवार के साथ संवेदना प्रकट करने का समय है, न कि राजनीति करने का. परिवार के साथ Government खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाना राज्य Government का दायित्व है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment