‘महात्मा गांधी ने मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया,’ खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 2 अक्टूबर . महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी, Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू और कर्नाटक के Chief Minister ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, “पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे-महात्मा गांधी.”

उन्होंने आगे कहा, “सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने न केवल India के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया. आज जब उनके विचारों और मूल्यों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है. गांधी जयंती पर बापू को विनम्र नमन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करना सत्य, अहिंसा और मानवीय गरिमा के उन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है, जिनकी आज के समय में सबसे अधिक आवश्यकता है. बढ़ती कटुता और असहिष्णुता के बीच बापू का संदेश देश ही नहीं, दुनिया को संवाद, सह-अस्तित्व और संवेदनशीलता का मार्ग दिखाता है. पूज्य बापू की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सत्य ही जिनका मार्ग था. अहिंसा ही जिनका शस्त्र था. जिन्होंने देश को आजादी दिलाई. महात्मा की प्रेरणा, जो सदैव अनुकरणीय है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “गांधी जयंती पर, मैं महात्मा गांधी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी सत्य और अहिंसा में आस्था ने India के स्वतंत्रता संग्राम को सबसे बड़ी नैतिक शक्ति प्रदान की. बापू का सादा जीवन और शांति, समानता व भाईचारे का उनका शाश्वत संदेश आज भी हमारा मार्गदर्शन करता है. उनका सपना एक ऐसे India का था जहां लोग सम्मान, सद्भाव और आपसी आदर के साथ रहें. आइए, इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर और एक अधिक सशक्त, एकजुट व संवेदनशील समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराकर हम उनकी विरासत का सम्मान करें.”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment