
ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 Police ने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और एक अवैध चाकू बरामद किया है. Police के अनुसार आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी करने के बाद मौका देखकर घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था.
Police के मुताबिक, Friday 2 अक्टूबर 2026 को थाना बीटा-2 Police टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को लेबर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान सारमिन उर्फ शम्भू पुत्र इतवारी, निवासी बादशाह कॉलोनी, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से Police ने तीन नेकलेस, दो माथे के मांग टीके और दो कानों के ऊपर पहनने वाली बारीक चेन बरामद की हैं. ये सभी सोने के आभूषण हैं. इसके अलावा दो पाजेब, दो सैम्पल, एक गले का हार, एक हाथ का ब्रेसलेट, बच्चों के हाथ के चार कड़े और चार बिछुए बरामद किए गए हैं. Police ने आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है.
बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है. Police के अनुसार बीटा-2 थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए Police टीम का गठन किया गया था. टीम ने घटनास्थलों और आसपास के इलाकों में लगे करीब 250 cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई.
जांच के दौरान आरोपी तक पहुंचने के बाद Police ने उसे चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया. Police की पूछताछ में आरोपी द्वारा बीटा-2 थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है. Police के मुताबिक करीब सात-आठ महीने पहले अल्फा-1 क्षेत्र में सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की गई थी. इसके बाद फरवरी 2026 में अल्फा-2 क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. कुछ दिन पहले अल्फा-2 में ही एक अन्य मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे.
Police के अनुसार आरोपी घूम-फिरकर ऐसे मकानों की रेकी करता था, जो कुछ समय से बंद रहते थे. इसके बाद वह मौका देखकर घर में दाखिल होता और वहां रखे कीमती आभूषणों को चोरी कर लेता था. Police अब आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई अन्य चोरी की घटनाओं और उसके साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
Police रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीटा-2 और सूरजपुर थानों में चोरी, नकबजनी, चोरी का माल रखने और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2026 के दो और वर्ष 2015-16 के कई पुराने मामले शामिल हैं. Police ने आरोपी के खिलाफ बरामद अवैध चाकू के संबंध में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है. Police का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है.
–
पीकेटी/पीएम