
जशपुर, 2 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ की जशपुर Police ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 440.63 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. गांजे को मिर्च की बोरियों के नीचे छिपाकर Odisha से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. Police ने मामले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Police के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपए है. तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे करीब 20 लाख रुपए कीमत के टाटा आयसर मिनी ट्रक को भी जब्त किया गया है. इस तरह मामले में कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपए की जब्ती की गई है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद वसीम और 34 वर्षीय मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है. दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव के रहने वाले हैं.
जशपुर जिले के डीआईजी एवं वरिष्ठ Police अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व और अतिरिक्त Police अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत Friday सुबह करीब 9 बजे जशपुर Police की एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा थाना Police की संयुक्त टीम लावाकेरा Police चेकिंग बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी.
Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि Odisha की ओर से एक वाहन में गांजा लेकर तस्कर जशपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले हैं. इसके बाद लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर Odisha की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच तेज कर दी गई.
इसी दौरान Police ने Odisha की तरफ से आ रहे टाटा आयसर मिनी ट्रक को संदेह के आधार पर रुकवाया. ट्रक में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान मोहम्मद वसीम और मोहम्मद आसिफ के रूप में बताई.
Police ने जब ट्रक में लदे सामान के बारे में पूछा तो दोनों ने बताया कि उसमें मिर्च की बोरियां हैं, जिन्हें वे Odisha से उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे हैं. शक होने पर Police ने ट्रक में रखे सामान की बारीकी से तलाशी ली.
इस दौरान ट्रक के ऊपरी हिस्से में मिर्च से भरी बोरियां मिलीं. Police ने जब इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की तो उनमें टेप से लिपटे कई पैकेट मिले. पैकेट खोलने पर उनमें गांजा पाया गया. Police के मुताबिक कुल 14 बोरियों से गांजे के 440 पैकेट बरामद किए गए. इनका कुल वजन 440.63 किलोग्राम था.
आरोपियों से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके. इसके बाद Police ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
मामले में तपकरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
Police के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा Odisha के बोध क्षेत्र से लेकर प्रयागराज जा रहे थे. अब Police यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किस व्यक्ति से खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में इसे किसके पास पहुंचाया जाना था.
Police इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
Police द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जशपुर Police गांजा तस्करी के 16 मामलों में करीब 1,906 किलोग्राम गांजा बरामद कर चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है. इन मामलों में 22 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. तस्करी में इस्तेमाल 17 कार और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया जा चुका है.
इस कार्रवाई में तपकरा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, निरीक्षक संदीप कौशिक, सहायक उप निरीक्षक संतोष चौरसिया, आरक्षक शिवकुमार और विनोद तिर्की के साथ एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा थाना Police के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डीआईजी एवं वरिष्ठ Police अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्रवाई को ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर Police की सतर्कता और बेहतर तालमेल के कारण मिर्च की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 440.63 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया.
उन्होंने कहा कि Police पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. गांजा कहां से खरीदा गया, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और उत्तर प्रदेश में इसे किसे पहुंचाया जाना था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जशपुर Police का ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी रहेगा.
–
एएमटी/वीसी