
चतरा, 2 अक्टूबर . Jharkhand के चतरा जिले में हंटरगंज थाना Police ने बिहार के गया जिले के 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया है.
Police के अनुसार, बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल यादव के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 15 आपराधिक मामले बिहार और Jharkhand के विभिन्न थानों में दर्ज हैं. उसके पास से चोरी की एक बोलेरो और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
Police के अनुसार, दो अक्टूबर को अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध अपराधी चोरी की बोलेरो से बिहार के गोपालपुर, सैयपुर और मायापुर होते हुए हंटरगंज के जजलो बाजार की ओर आ रहा है. सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई. टीम ने मीरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया.
इसी दौरान Police ने संदिग्ध बोलेरो को रोककर उसमें सवार व्यक्ति को हिरासत में लिया. जांच के दौरान वह वाहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. Police ने उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रेबदा गांव निवासी रामभज्जू यादव के रूप में हुई है.
Police रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. Police का कहना है कि इनमें से कुछ मामले Jharkhand के विभिन्न थाना क्षेत्रों से भी जुड़े हैं. Police की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रामभज्जू यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर हंटरगंज क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था.
हालांकि, Police ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की बात कही है. मामले में हंटरगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) के तहत कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया है. Police ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
–
एसएनसी/एमएस