सपा-कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे, गठबंधन में फूट साफ : दानिश अंसारी

Lucknow, 2 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस के बीच मतभेदों को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडी’ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है और सपा-कांग्रेस के बीच बढ़ते मतभेद अब सार्वजनिक हो चुके हैं.

दानिश आजाद अंसारी ने से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party ने जिस तरह ‘गफलत और नफरत की राजनीति’ को बढ़ावा देने का काम किया, उसके लिए प्रदेश की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन के दो प्रमुख दल सपा और कांग्रेस अब एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतार रहे हैं. दोनों दलों को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनका Political रुख क्या है और वे आखिर करना क्या चाहते हैं. अंसारी ने आरोप लगाया कि गठबंधन के नेता पहले अपने बीच की स्थिति स्पष्ट करें और उसके बाद जनता के सामने अपनी बात रखें.

उन्होंने गठबंधन की बैठकों में दलों की गैरमौजूदगी का भी मुद्दा उठाया. दानिश आजाद अंसारी के मुताबिक, 30 तारीख को हुई गठबंधन की बैठक में कई दल मौजूद नहीं थे. Samajwadi Party की ओर से भी अपेक्षित भागीदारी नहीं हुई. उन्होंने इसे गठबंधन के भीतर जारी उठापटक का संकेत बताते हुए कहा कि अब ‘इंडी’ गठबंधन में फूट सार्वजनिक हो चुकी है.

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘इंडी’ गठबंधन का प्रयोग पूरी तरह विफल साबित हुआ है. 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ Government बनाएगी.

Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति और India की वैश्विक प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि Prime Minister ने देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है. उन्होंने एक ‘कैप्टन साहब’ से Prime Minister की बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि India की वीरता और उपलब्धियों की दुनिया में चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने संबंधित कैप्टन और उनके परिवार से बातचीत की है तथा उनके India लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

–

एसएके/वीसी

Leave a Comment