Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे के बचाव में उतरे प्रियांक खड़गे, बोले- भाजपा चुनिंदा मुद्दों को लेकर राजनीति कर रही है

मल्लिकार्जुन खड़गे के बचाव में उतरे प्रियांक खड़गे, बोले भाजपा चुनिंदा मुद्दों को लेकर राजनीति कर रही है

मल्लिकार्जुन खड़गे के बचाव में उतरे प्रियांक खड़गे, बोले- भाजपा चुनिंदा मुद्दों को लेकर राजनीति कर रही है

New Delhi/Bengaluru, 26 अक्टूबर . Patna में Sunday को कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi पर विवादित टिप्‍पणी करने के बाद से एनडीए के नेता लगातार हमलावर हैं. इस बीच कर्नाटक के गृह, सूचना प्रौद्योगिकी और परिवहन मंत्री प्रियांक खड़गे ने पिता मल्लिकार्जुन खड़गे का बचाव किया.

उन्‍होंने Prime Minister मोदी द्वारा पूर्व Prime Minister राजीव गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिवंगत Prime Minister इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणियों का जिक्र किया.

प्रियांक खड़गे ने Monday को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादास्पद टिप्पणियों का बचाव किया और भाजपा पर एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बनाने और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ वर्षों से अपमानजनक टिप्पणियां करने के बाद चुनिंदा रूप से कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाने का आरोप लगाया.

प्रियांक खड़गे ने भाजपा के Political मर्यादा बनाए रखने के दावों पर सवाल उठाया. उन्होंने भाजपा को Prime Minister Narendra Modi द्वारा पूर्व Prime Minister राजीव गांधी, अमित शाह द्वारा दिवंगत Prime Minister इंदिरा गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियां याद दिलाईं.

इस बीच, कर्नाटक भाजपा ने Monday को Bengaluru के फ्रीडम पार्क में मल्लिकार्जुन खड़गे की Prime Minister के खिलाफ टिप्पणियों के विरोध में प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन आर. अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था.

भाजपा के सांसदों, विधायकों और एमएलसी ने प्रदर्शन में भाग लिया और कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणियों की निंदा करते हुए Prime Minister के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा के लिए जवाबदेही की मांग की.

–

एएसएच/वीसी

Share