मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से म‍िले राहुल और प्रियंका गांधी, नाश्‍ते के दौरान हुई चर्चा

New Delhi, 13 सितंबर . New Delhi में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ल‍िए India आए मलेशिया के Prime Minister अनवर इब्राहिम से Sunday को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नाश्ते पर मुलाकात की.

कांग्रेस पार्टी ने इस मुलाकात की तस्वीरें social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर साझा करते हुए लिखा, “Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने New Delhi में मलेशिया के Prime Minister दातो सेरी अनवर इब्राहिम से नाश्ते पर मुलाकात की.”

अपने दौरे के दौरान उन्होंने Saturday को ब्रिक्स सम्मेलन के ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने’ विषय पर आयोजित सत्र में भाग लिया. उन्होंने ब्रिक्स देशों के अन्य नेताओं के साथ New Delhi में पौधरोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. Saturday शाम को वे Prime Minister Narendra Modi द्वारा आयोजित गाला डिनर में भी शामिल हुए.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अनवर इब्राहिम ने Prime Minister Narendra Modi, इथियोपिया के Prime Minister अबी अहमद अली, ईरान के President मसूद पेजेश्‍क‍ियन और रूस के President व्लादिमीर पुतिन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं.

Prime Minister मोदी और अनवर इब्राहिम की बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस दौरान अनवर इब्राहिम ने India के कोटा किनाबालू, सबाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थापित करने पर मलेशिया की सहमति भी जताई.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, Prime Minister मोदी ने Prime Minister इब्राहिम का India में गर्मजोशी से स्वागत किया और ब्र‍िक्‍स शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के रूप में मलेशिया की भागीदारी की सराहना की. दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में Prime Minister मोदी की मलेशिया यात्रा के बाद हुए कार्यों की समीक्षा की और व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर चर्चा की.

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया. Prime Minister मोदी ने India और आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) के बीच संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार सहयोग की सराहना की.

एमईएने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “Prime Minister मोदी ने 18वें ब्र‍िक्‍स शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशिया के Prime Minister अनवर इब्राहिम से मुलाकात की. फरवरी 2026 में Prime Minister मोदी की मलेशिया यात्रा के आधार पर दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए.”

New Delhi में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद अनवर इब्राहिम केरल जाने वाले हैं, जहां उनकी India के ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात तय है.

अनवर इब्राहिम ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “India यात्रा के दौरान मेरे कार्यक्रम में केरल जाकर India के ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात भी शामिल है. हम सामुदायिक विकास, शिक्षा और धार्मिक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. India में अपने कार्यक्रमों के बाद मैं President डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा के लिए माले (मालदीव) जाऊंगा. उम्मीद है कि यह यात्रा सफल रहेगी और दोनों देशों के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिलेगा.”

एवाई/पीएम

Leave a Comment