
Mumbai , 13 सितंबर . अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ के आगे भी ‘हनुमान अंश’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. जिस फिल्म ने सिनेमाघरों में महज 10 लाख रुपए से शुरुआत की थी, वह रिलीज के 37वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. फिल्म की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है.
37वें दिन यानी Saturday को फिल्म ने Friday के मुकाबले करीब 85.7 फीसदी ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन India में 19.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म को 7,449 शो मिले.
Saturday की इस शानदार कमाई के बाद India में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 193.13 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 228.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. फिल्म का ओवरसीज मार्केट भी लगातार मजबूत बना हुआ है. 37वें दिन विदेशों में फिल्म ने 5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपए हो गया है. India और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 237.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है.
अगर फिल्म के वीकेंड ट्रेंड की बात करें तो इसकी सबसे खास बात यही है कि दर्शकों का रिस्पॉन्स समय के साथ बढ़ता गया. शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म को सीमित शोज मिले और कमाई भी काफी धीमी रही. पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपए कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते का कलेक्शन सिर्फ 40 लाख रुपए रहा. उस समय ऐसा लग रहा था कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी. लेकिन तीसरे हफ्ते से कहानी पूरी तरह बदल गई. दर्शकों की तारीफ और social media पर चर्चा ने फिल्म की डिमांड बढ़ा दी. तीसरे हफ्ते में कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपए पहुंच गया. इसके बाद चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली.
अब छठे हफ्ते के Saturday को 19.50 करोड़ रुपए की कमाई बताती है कि फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है.
‘हनुमान अंश’ की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए. फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते है.
फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. विशाल इससे पहले 2013 में ‘वॉर्निंग’ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं. ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. फिल्म में चंदन के. आनंद भी अहम भूमिका में हैं. उन्होंने डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है. इसके अलावा पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.
फिल्म के गानों ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. खास तौर पर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ और ‘पावर्ती’ गीत को दर्शकों का काफी प्यार मिला है. ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने को 25 साल के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी ने आवाज दी है. फिल्म का ‘पार्वती’ गाना भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है.
–
पीके/एएस