
Mumbai , 3 अक्टूबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और अन्य नेताओं ने मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है.
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में कहा, “‘मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस’ का जश्न, Maharashtra के गौरव और पहचान को सम्मान! 3 अक्टूबर 2024 को मराठी भाषा को आधिकारिक तौर पर ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा मिला. उन सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार, जिन्होंने हमारी प्रिय मराठी भाषा को यह सम्मान दिलाने में मदद की!”
उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, “शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस के अवसर पर सभी मराठी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. देश के लोकप्रिय Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 अक्टूबर 2024 को मराठी भाषा को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. मराठी भाषा को सचमुच सम्मान मिला है. उन सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद जो मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करते रहे हैं. मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर उन सभी मराठी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं जो गर्व के साथ मराठी की समृद्ध परंपरा की पालकी को अपने कंधों पर आगे बढ़ा रहे हैं.”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर लिखा, “मराठी भाषा, जिसने सदियों से साहित्य, संत परंपरा, लोक-संस्कृति और विचारों की दुनिया को समृद्ध किया है, उसे आज के दिन आधिकारिक तौर पर ‘शास्त्रीय’ भाषा का सम्मान मिला था. 3 अक्टूबर 2024 को केंद्र Government ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया, यह इसकी लंबी साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रति एक सम्मान है. ज्ञान, चिंतन और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने वाली मराठी शास्त्रीय भाषा को ‘मराठी शास्त्रीय भाषा गौरव दिवस’ पर हार्दिक बधाई.”
उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने एक्स पर लिखा, “मराठी हमारी मातृभाषा है. यह बहुत गर्व का दिन है कि हमारी मातृभाषा मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का सम्मान मिला है! हमारे समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाली मराठी भाषा को उसका उचित स्थान मिलते देखना सचमुच संतोषजनक है. संतों के अभंगों से लेकर आज के आधुनिक साहित्य तक, मराठी ने अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए हर दौर में खुद को समृद्ध किया है. हमारी संस्कृति, विचारों और भावनाओं की प्रतीक, हमारी मातृभाषा मराठी को मिला यह सम्मान हर मराठी व्यक्ति के लिए गौरव का क्षण है. ‘मराठी शास्त्रीय भाषा गौरव दिवस’ पर सभी मराठी भाषियों को हार्दिक बधाई!”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता और सांसद प्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट किया, “मराठी अपनी मिठास से सबका दिल जीत लेती है. हमारी मराठी भाषा ऐसी ही है. आज ही के दिन मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा दिया गया है. इसी मौके पर आज ‘शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस’ मनाया जा रहा है. आइए, हम सब मिलकर मराठी भाषा की ख्याति को दूर-दूर तक फैलाने का संकल्प लें. शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.
Maharashtra भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने एक्स पोस्ट में कहा, “मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह हर मराठी व्यक्ति के लिए गर्व का दिन है. इसी दिन Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था. आइए, हम सब मिलकर मराठी भाषा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का संकल्प लें!”
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने एक्स पर पोस्ट किया, ” मराठी अभिजात भाषा गौरव दिवस’ के अवसर पर मराठी भाषा के सभी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं! मराठी भाषा हमारी पहचान, हमारा गौरव और हमारी समृद्ध संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. हर मराठी व्यक्ति के लिए यह गर्व की बात है कि हज़ारों वर्षों की परंपरा वाली हमारी भाषा को ‘अभिजात भाषा’ का दर्जा मिला है. आइए, मराठी भाषा की महिमा को संजोकर रखें और इसकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए!”
–
ओपी/एएस