Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मन की बात क्विज: पीएम मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को अगले संस्करण की घोषणा की

मन की बात क्विज: पीएम मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को अगले संस्करण की घोषणा की

New Delhi, 16 नवंबर . नमो एप पर मन की बात क्विज के 139वें एपिसोड के टॉप 10 लकी विनर्स के नाम की घोषणा कर दी गई है. Prime Minister Narendra Modi की ओर से इन नामों का ऐलान किया गया. पीएम मोदी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हमारे टॉप परफॉर्मर्स को दिल से बधाई! हमें नमो एप पर मन की बात क्विज के 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के टॉप 10 लकी विनर्स के नाम बताते हुए खुशी हो रही है. अपने कैलेंडर में मार्क कर लें. क्विज का अगला एडिशन 29 नवंबर को पीएम मोदी के अगले एड्रेस के बाद लाइव होगा. बने रहें.”

Gujarat के भवानी सिंह, अमेशचंद्र प्रिंस, दीपक बारोट, भाविन पटेल, चिराग मेहता और सोनल शाह; उत्तराखंड के महेंद्र भट्ट; Rajasthan के अशोक रावतानी और शिवकांत पांडे; कर्नाटक की वनिता सी Patnaकर और आंध्र प्रदेश के महेश वेमुरु टॉप 10 विजेता घोषित किए गए हैं.

Prime Minister ने एक और पोस्ट में टॉप 20 विजेताओं ने काम का एलान किया है. इस लिस्ट में Gujarat के महेश वालिया, तेलंगाना के पुप्पाल्ला अरविंद राव, उत्तर प्रदेश की संज्ञा शर्मा, Odisha के डॉ. सुभाष साहू, Maharashtra की सुरेखा ठोके, पश्चिम बंगाल के संदीप मुखर्जी, तेलंगाना के जी प्रदीप कुमार और कर्नाटक के मंजूनाथ के.टी., Himachal Pradesh के अरुण मेहरा का नाम शामिल है.

टॉप 20 विजेताओं में Maharashtra की श्वेता कोरांगावकर, Gujarat के नीलेश के. मनिया और अनिरुद्ध जी. पांडेय, Maharashtra के आशीष शांडिल्य, दिल्ली के मनीष चंदेला, तमिलनाडु के डॉ. एस. शेलवंगानेस, केरल के शाजी पुलिक्कल कोचैंमोन, कर्नाटक के हरि प्रसाद एमएस, Gujarat की उमा महेश्वरी, Rajasthan के राजेंद्र मिश्रा और तेलंगाना के मनमीत सिंह मदान का नाम शामिल है.

बता दें कि Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर आधारित क्विज और उसके विजेताओं का मुख्य मकसद नागरिकों, खासकर युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ना और देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों के प्रति जागरूक करना है. मन की बात की अगली कड़ी Prime Minister मोदी के अगले संबोधन के बाद 29 नवंबर को लाइव होगी.

–

एसडी/पीएम

Share