Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इंडिया ब्लॉक मजबूत विकल्प पेश करेगा : खड़गे

उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इंडिया ब्लॉक मजबूत विकल्प पेश करेगा : खड़गे

New Delhi, 16 नवंबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Monday को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया. इसके अलावा, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ मौजूद रहे.

इस बैठक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की Political स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे. प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है.”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी.”

बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बैठक सफलतापूर्वक खत्म हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की. वरिष्ठ नेता केसी. वेणुगोपाल, अजय माकन और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूरे अभियान को लेकर चर्चा हुई. हम लोग दिसंबर के पहले सप्ताह से हाई स्पीड कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं. हमारा संगठन निचले स्तर तक काफी मजबूत है. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. उन्होंने सीट शेयरिंग के विषय पर कहा कि बैठक होनी है. इसके बाद ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बताया जाएगा.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि बैठक हुई है और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. हम लोगों ने चुनाव अभियान की रणनीति तैयार की है. दिसंबर माह के पहले सप्ताह से हम लोग पूरी तरह से चुनावी मोड में उतर जाएंगे.

सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर उन्होंने कहा कि आज सीटों को लेकर बैठक नहीं थी, और न ही इस पर चर्चा हुई. यह संगठन की बैठक थी.

कितनी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जब इस बारे में इमरान मसूद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सवाल कितनी सीटों का नहीं है, सवाल हमारी जीत का है कि हम सब मिलकर जीत दर्ज करेंगे.

–

डीकेएम/एबीएम

Share