भारत ने डिजिटाइजेशन में किया बेहतरीन काम, एआई में भी निभा सकता है बड़ी भूमिका : आईबीएम सीईओ

New Delhi, 16 नवंबर . आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा ने Monday को कहा कि मजबूत Governmentी नीतियों के दम पर, India वैश्विक स्तर पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में बड़ी भूमिका निभा सकता है.
समाचार एजेंसी से बातचीत में आईबीएम सीईओ कृष्णा ने कहा कि India ने डिजिटलीकरण में बहुत अच्छा काम किया है जिसमें बायोमेट्रिक्स का डिजिटलीकरण (आधार फ्रेमवर्क), डिजिटल भुगतान और क्विक कॉमर्स शामिल हैं.
कृष्णा ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि एआई के मामले में India को यह तय करना होगा कि वह वास्तव में क्या करना चाहता है. जहां तक Government की बात है, तो मुझे लगता है कि Government ने वह सब किया है जो वह कर सकती थी. Government इस बात का ध्यान रख रही है कि कहीं बहुत ज्यादा नियम-कानून न थोप दिए जाएं, क्योंकि जैसा कि हमने यूरोप में देखा है, अगर आप बहुत ज्यादा नियम लागू कर देते हैं, तो फिर कोई इकोसिस्टम ही नहीं बचता.”
आईबीएम के सीईओ ने आगे कहा कि India देश के भीतर ही एआई को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है, जिसका इस्तेमाल वह विभिन्न Governmentी कार्यों के लिए करेगा.
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि Government अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मैं इस बात का समर्थक नहीं हूँ कि Government कंपनियों को आर्थिक मदद दे या ऊपर से थोपी गई कोई औद्योगिक नीति बनाए. मुझे लगता है कि यह एक खतरनाक रास्ता हो सकता है. हालांकि कई लोग ऐसा चाहते हैं, क्योंकि अगर Government ऐसा करती है, तो असल में वे Government से यह कह रहे होते हैं कि वह खुद तय करे कि कौन सी कंपनी सफल होगी.”
उन्होंने कहा कि आईबीएम के लिए India वैश्विक स्तर पर एक अहम खिलाड़ी की तरह है.
कृष्णा ने के साथ बातचीत में कहा, “यह एक बेहतरीन बाजार है. उत्पाद बनाने के लिए यह एक शानदार जगह है, और यहां ऐसे कर्मचारी मिलते हैं जो वैश्विक स्तर पर आईबीएम की मदद करते हैं.”
एआई को विनियमित करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में, कृष्णा ने कहा कि वह भारतीय Government को इस बात का काफी श्रेय देते हैं कि उसने इस उद्योग पर उतने कड़े नियम नहीं थोपे हैं, जितने हमने यूरोप में देखे हैं.
उन्होंने को बताया, “एआई के इस्तेमाल से इनोवेशन को बढ़ावा मिल सकता है और India Government यह बात जानती है. यूरोप ही एक ऐसी जगह है जहां नियम इतने सख्त हैं कि वहां इनोवेशन करना मुश्किल हो जाता है.”
–
एबीएस


