मध्य प्रदेश: रीवा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाजपा का कांग्रेस पर निशाना

रीवा, 28 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत रीवा में पदयात्रा का आयोजन किया. इस मौके पर मौजूद तमाम बड़े नेताओं ने कांग्रेस पर हमले बोले. साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता को अपनी जागीर समझकर लोकतंत्र संविधान का बार-बार अपमान किया है. Madhya Pradesh के विंध्य क्षेत्र के मुख्य स्थान रीवा में भारतीय जनता पार्टी ने पदयात्रा निकाली और कांग्रेस की नीतियों और करगुजारियों की भी चर्चा की.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता को अपनी जागीर समझकर लोकतंत्र और संविधान का बार-बार अपमान किया है. यह हमारे देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है कि गरीब व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है. देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब संविधान और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है.
Chief Minister यादव ने एसआईआर की चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव कराने शुद्ध मतदाता सूची आवश्यक है. एसआईआर के जरिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा, कांग्रेस विरोध कर रही है. आज पूरी दुनिया India की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की यह उपलब्धि रास नहीं आ रही है. कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता को अपनी जागीर समझकर लोकतंत्र का गला घोंटा और संविधान का अपमान किया.
Union Minister निमूबेन बांभनिया ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दोहरे मापदंड अपनाती आई है. कांग्रेस चुनाव जीतती है तो व्यवस्था को सही बताती है, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगती है. राहुल गांधी जनता को भ्रमित करना बंद करें. एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण और प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुनिश्चित करने की पारदर्शी प्रक्रिया है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government नारी शक्ति के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
उपChief Minister राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India आर्थिक प्रगति करते हुए विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सवाल उठाकर देश में भ्रम फैलाने तथा विकास की गति में बाधा डालने का प्रयास कर रही है.
–
एसएनपी/एएसएच


