मध्य प्रदेश में चयनित उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति न होने पर दिग्विजय सिंह करेंगे भूख हड़ताल

Bhopal , 27 अगस्त . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-एक) के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति न होने पर आपत्ति दर्ज कराई है. साथ ही Chief Minister मोहन यादव को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर नियुक्तियां नहीं हुईं तो वह 5 सितंबर को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे.

पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने Chief Minister को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-1) चयन परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों ने उनके समक्ष अपनी मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया है. अभ्यर्थियों के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए वर्ष 2023 में चयन परीक्षा आयोजित की गई थी और इस भर्ती के लिए कुल 8,721 पद विज्ञापित किए गए थे.

सिंह ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों के लिए मुख्य चयन परीक्षा भी आयोजित की गई और दोनों परीक्षाओं में सफल होने के बावजूद अब तक Government द्वारा केवल 2,901 पदों पर ही नियुक्तियां दी गई हैं. विज्ञापित पदों में से अभी भी 5,820 पदों पर नियुक्तियां लंबित हैं. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी विज्ञापित पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न दिया जाना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है. परीक्षा उत्तीर्ण करने और चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्षों तक नियुक्ति की प्रतीक्षा करवाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक ओर विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर चयनित और योग्य अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं. Government द्वारा पहले पद विज्ञापित करना, चयन परीक्षाएं आयोजित करना और उसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न देना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.

पूर्व Chief Minister ने कहा कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1 के सैकड़ों अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और नियुक्तियों के साथ-साथ रोस्टर में पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं. पूर्व Chief Minister ने Chief Minister मोहन यादव से कहा है कि यदि शिक्षक दिवस से पहले Government इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं करती है, तो वे 5 सितंबर 2026 से 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे.

एसएनपी/डीएससी

Leave a Comment