भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की पहली बैठक, आगामी विधानसभा चुनावों पर मंथन

New Delhi, 27 अगस्त . भाजपा मुख्यालय में Thursday को नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की.

भाजपा के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा गया, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक की. इस बैठक में संगठन की तैयारियों, विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीतिक रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.”

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियों और रूपरेखा पर भी मंथन किया गया.

वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने बैठक के बाद एक्स पर लिखा, “भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए सभी साथियों ने मिलकर उनका आभार व्यक्त किया. पार्टी और संगठन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों एवं विभिन्न राज्यों में आगामी चुनावों को लेकर सार्थक विमर्श हुआ और सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा हुई.”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी ने भी बैठक को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने लिखा, “आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महामंत्रियों की पहली बैठक संपन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय बी.एल. संतोष, सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, सौदान सिंह सहित सभी राष्ट्रीय महामंत्री उपस्थित रहे.”

उन्होंने आगे लिखा, “बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई और आगामी कार्यों की दिशा एवं प्राथमिकताएं तय की गईं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसेवा के लिए समर्पित बनाने के संकल्प के साथ यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रही.”

स्मृति ईरानी ने भी बैठक की तस्वीर एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, “इस अवसर पर आगे की कार्य-योजनाओं, विभिन्न प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी और अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.”

माना जा रहा है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक थी, जिसमें आने वाले महीनों में होने वाले चुनावों के लिए रणनीति तय की गई और सेवा संकल्प अभियान जैसे अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई.

एससीएच/डीएससी

Leave a Comment