
Bhopal , 27 अगस्त . Madhya Pradesh कांग्रेस के वयोवृद्ध प्रकोष्ठ (वेटरन्स विंग) ने जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की. उन्हें कैबिनेट से तुरंत हटाने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकोष्ठ ने कहा कि कथित टिप्पणी न केवल एक सेवारत सैन्य अधिकारी, बल्कि भारतीय सेना और उसके जवानों के सम्मान का भी अपमान है. उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों Governmentों से मंत्री के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की.
विंग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बयान से पूरे देश में व्यापक आक्रोश फैला और विभिन्न तबकों ने विरोध जताया. ऐसे समय में जब पूरा देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना की वीरता की सराहना कर रहा था, यह टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.
उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए शाह के खिलाफ First Information Report दर्ज करने का आदेश दिया था. First Information Report और बाद में Supreme Court द्वारा जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश के बावजूद फॉलो-अप असंतोषजनक रहा है, जिससे जनता निराश है.
Madhya Pradesh कैबिनेट द्वारा हाल ही में एक बैठक में शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देने और उन्हें Political समर्थन देने के कथित फैसले के बाद आक्रोश और तेज हो गया है.
विंग ने मंत्री को कैबिनेट में बनाए रखने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे सशस्त्र बलों से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे पर गलत संदेश जाता है.
उन्होंने कहा, “भारतीय सेना किसी Political दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की है. किसी भी सेना अधिकारी या जवान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लाखों नागरिकों की भावनाओं और जवानों के बलिदान का अपमान है. सेना और उसके अधिकारियों का सम्मान राजनीति से ऊपर रहना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि हमने निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने भारतीय सेना की गरिमा और वयोवृद्ध सैनिकों के सम्मान की रक्षा के लिए समय पर कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी.
–
केके/एबीएम