
Bhopal , 9 सितंबर . Madhya Pradesh में स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों और उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल के बीच बातचीत हुई, जिसमें स्टाइपेंड बढ़ाने पर सहमति बन गई है.
उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, Wednesday को इंटर्न्स, जूडा एवं एमटीए प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में डिप्टी सीएम से मुलाकात की. इस दौरान स्टाइपेंड बढ़ाए जाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई. बताया गया कि छात्रों पर बल प्रयोग के मामले में प्रारंभिक रूप से जिम्मेदार पाए गए दो Policeकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है.
प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की गई है. जांच के आधार पर शीघ्र आगे की कार्रवाई की जाएगी. घायल छात्रों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. वहीं, इस मुलाकात के दौरान स्टाइपेंड बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई और स्टाइपेंड में वृद्धि के प्रस्ताव पर सहमति बनी.
प्रतिनिधिमंडल ने स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में हुई चर्चा पर संतोष व्यक्त किया. दरअसल, स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर Bhopal के इंटर्न डॉक्टर 3 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान Police ने उन पर बल प्रयोग भी किया था, जिससे विरोध और तेज हो गया. Wednesday को तो ओपीडी भी बंद कर दी गई, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हुई.
उपChief Minister ने Wednesday को इंटर्न डॉक्टर के प्रति मंडल सहित अन्य लोगों से चर्चा की और स्टाइपेंड बढ़ाए जाने पर सहमति बन गई है.
–
एसएनपी/डीकेपी