
New Delhi, 12 सितंबर . दिल्ली Police ने नबी करीम थाना क्षेत्र में लूट के मामले में एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. Police ने Saturday को जानकारी दी कि आरोपी चार पुराने आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और वह लगातार जांच से बच रहा था.
दिल्ली Police ने बताया कि नबी करीम इलाके में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटा गया था. इस संबंध में 27 अगस्त को बीएनएस की धाराओं में First Information Report दर्ज की गई थी. Police के अनुसार, शिकायतकर्ता बिहार का रहने वाला है, जो दिल्ली आया था और पहाड़गंज के एक होटल में ठहरा हुआ था. जब वह पहाड़गंज पुल से होते हुए पहाड़गंज इलाके की ओर जा रहा था, तो तीन लड़कों ने उसे रोका और ब्लेड दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया.
जांच के दौरान दो आरोपियों अजीम और यश उर्फ यासी को गिरफ्तार किया गया. अजीम को 30 अगस्त और यश उर्फ यासी को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित की संलिप्तता का खुलासा किया. हालांकि, सह-आरोपी मोहित फरार था और जानबूझकर गिरफ्तारी और जांच से बच रहा था.
आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए Police टीम का गठन किया गया और उसे पकड़ने के लगातार प्रयास किए गए. बीते दिन Police को आरोपी के बारे में सूचना मिली. इसके बाद नबी करीम थाना Police ने उसे नीम वाला चौक से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी मोहित ने लूट के मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की.
इससे पहले, दिल्ली Police ने सस्ते दाम पर वॉशिंग मशीन के स्पेयर पार्ट्स बेचने के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान पता चला कि धोखाधड़ी की रकम का कुछ हिस्सा पूर्वी दिल्ली में मौजूद एक एटीएम से निकाला गया था. इसके आधार पर दिल्ली के पूर्वी जिले के साइबर Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई और मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था.
–
डीसीएच/