
सागर, 12 सितंबर . Madhya Pradesh विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि हिंदुस्तान की बढ़ती ताकत देख कर देश के अंदर कुछ लोग हैं जिनके पेट में दर्द हो रहा है. देश के बाहर भी कुछ लोग हैं जिनके पेट में दर्द हो रहा है.
सागर जिले के खुरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण एवं 21.11 करोड़ की लागत वाले निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि आज देश में Government जिस रास्ते पर जा रही है वह रास्ता India को आगे बढ़ाने और मजबूत करने वाला है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi कहते हैं कि जनता ने हमको Government चलाने की जिम्मेदार नहीं दी है. जनता ने हमें देश को बदलने के लिए Government दी है. आज ब्रिक्स समिट दिल्ली में हो रही है. दुनिया के सारे नेता हिंदुस्तान में आए हुए हैं. हिंदुस्तान की बढ़ती ताकत देख कर देश के अंदर कुछ लोग हैं जिनके पेट में दर्द हो रहा है. देश के बाहर भी कुछ लोग हैं जिनके पेट में दर्द हो रहा है.
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब तिराहे का लोकार्पण करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति समर्पण को स्मरण किया.
खुरई के नवीन नगर पालिका भवन का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया गया है. इसी भवन के प्रांगण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित की गई है.
तोमर ने Prime Minister Narendra Modi के संकल्प को याद करते हुए कहा कि India की जनता की यह जिम्मेदारी है कि देश आज उस मुकाम पर खड़ा हैं हम जो सपना देखेंगे उसे पूरा करने का सामर्थ्य India रखता है. हम सबको कदम से कदम मिलाना चाहिए, कंधे से कंधे से कंधा मिलाना चाहिए. हम खुरई को भी विकसित करें, सागर को भी विकसित करें. हिंदुस्तान को विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित करने की यात्रा में अपना योगदान दें.
–
एसएनपी/एएसएच