Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध

मध्य प्रदेश के उज्जैन में ढाबे पर हुई जानलेवा झड़प में दो लोगों की मौत

Madhya Pradesh के उज्जैन में ढाबे पर हुई जानलेवा झड़प में दो लोगों की मौत

उज्जैन, 27 अगस्त . Madhya Pradesh के उज्जैन में एक ढाबे पर Wednesday देर रात हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना करणी सेना से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुई.

Wednesday देर रात कनिपुरा इलाके में ‘लकी दरबार ढाबा’ पर दो पक्षों के बीच बहस के बाद हिंसा भड़क गई.

Police के मुताबिक, एक पक्ष द्वारा कथित तौर पर और लोगों को बुलाने के बाद स्थिति बिगड़ गई. खबर है कि करीब 12 से 15 हथियारबंद लोग मौके पर पहुंचे और चाकू व तलवारों से विरोधी गुट के सदस्यों पर हमला कर दिया.

घायलों में नीमनवासा का रहने वाला 42 वर्षीय राहुल दरबार उर्फ ​​विजय प्रताप और ढाबा चलाने वाला 35 वर्षीय जितेंद्र पंवार शामिल थे.

हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. Police ने बताया कि बाद में जितेंद्र का शव ढाबे से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला.

घायलों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बयानों के आधार पर घटनाक्रम का पता लगाया जा रहा है.

राहुल के मामा हेमंत सिंह चौहान ने Police को बताया कि राहुल के छोटे भाई को रात करीब 11 बजे शक्ति सिंह नामक व्यक्ति का फोन आया था, जिसमें उसे चेतावनी दी गई थी कि अगर हो सके तो अपने भाई को बचा लो.

इसके बाद परिवार के सदस्य ढाबे पर पहुंचे और राहुल को घायल अवस्था में पाया. चौहान ने बताया कि राहुल और शक्ति ढाबे पर तब गए थे जब राहुल और अर्पित के बीच एक बच्चे को लेकर हुआ पुराना विवाद सुलझ चुका था.

वहां रहने के दौरान कथित तौर पर बहस हुई, जिसके बाद शक्ति ने राहुल को थप्पड़ मार दिया. आरोप है कि राहुल ने जवाब में उसके सिर पर चम्मच से वार किया.

एक अन्य घायल व्यक्ति, श्रवण ने Police को बताया कि झगड़े को शुरू में काबू में कर लिया गया था. बाद में शक्ति ने कथित तौर पर सोनू बंजारा को फोन किया और अपने कई साथियों को बुला लिया.

Police ने बताया कि झड़प में शक्ति भी घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है. अर्पित, मोहन बाना और सोनू बंजारा फरार हैं.

चिमनगंज Police कथित पुरानी रंजिश, हिंसा की तत्काल वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

चिमनगंज Police स्टेशन के एसएचओ विवेक कनोडिया ने कहा, “हम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें मकसद और हर आरोपी की भूमिका शामिल है. सबूतों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.”

–

डीकेएम/पीएम

Share