मिशन शक्ति अभियान 6.0: शिक्षा, सहयोग और स्वावलंबन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और बालिकाएं सम्मानित

ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर . महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट Police की ओर से मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में Saturday को सेक्टर-108 स्थित Police आयुक्त कार्यालय के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
समारोह में शिक्षा, सहयोग और स्वावलंबन के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और उनके सकारात्मक योगदान को पहचान दिलाना रहा. Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में Police उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका सिंह और अपर Police उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के साथ मिलकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया.
अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. सम्मान समारोह के दौरान Police अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में समान अवसर उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है. शिक्षा, सामाजिक सहयोग और स्वावलंबन के क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं.
ऐसे कार्यों को सम्मानित करने से अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का बेहतर उपयोग करने की प्रेरणा मिलती है. अधिकारियों ने सम्मानित महिलाओं एवं बालिकाओं को भविष्य में भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों, जागरूकता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया.
कार्यक्रम में सहायक Police आयुक्त महिला सुरक्षा, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और चाइल्ड लाइन के सदस्य उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त सम्मानित महिलाएं, बालिकाएं और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल हुए. विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने महिला सुरक्षा, बालिका संरक्षण और जागरूकता से जुड़े प्रयासों में सामूहिक सहयोग के महत्व को रेखांकित किया.
मिशन शक्ति अभियान 6.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है. अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट Police द्वारा विभिन्न विभागों और आमजन के सहयोग से महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं. Police का प्रयास है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, सामाजिक सहयोग और आत्मनिर्भरता के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर भी मिलें. मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित यह सम्मान समारोह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा, जिसमें समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के योगदान को सराहा गया.
–
पीकेटी/डीकेपी


