मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर मोहन यादव और विष्णु देव साय समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 1 नवंबर . Madhya Pradesh और छत्तीसगढ़ राज्यों के स्थापना दिवस पर देशभर के नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कामना की कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में दोनों प्रदेश समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं.
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान ही अब मध्यप्रदेश की नई पहचान है. प्रदेश में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, बढ़ती कृषि विकास दर सहित पर्यटन सुविधाओं में तेज वृद्धि से प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को नई ऊर्जा, नया संबल मिला है.”
उन्होंने आगे लिखा, “इस पावन अवसर पर हम ऐसे प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें, जहां विकास का प्रकाश समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचे, हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिले और आने वाली पीढ़ियां समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर गर्व कर सकें.”
छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने भी राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर रहा है. इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ को भारतीय संस्कृति और लोक आस्था की समृद्ध परंपराओं से सुसज्जित, विपुल प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य बताया और स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और Chief Minister विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो व प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुखी, समृद्ध और सशक्त हो, मां दंतेश्वरी से यही प्रार्थना है.”
Madhya Pradesh के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने कहा, “Prime Minister के मार्गदर्शन और Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन, विकास और जनकल्याण के नित नए आयाम स्थापित करे, बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, ‘India के हृदय, Madhya Pradesh के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मां नर्मदा की पावन धारा, बाबा महाकाल का आशीर्वाद और गौरवशाली विरासत से समृद्ध Madhya Pradesh का दिल्ली से विशेष नाता है. रीवा में सूरज की किरणें ऊर्जा बनती हैं, तो दिल्ली की मेट्रो को रफ्तार मिलती है. यही एक भारत, श्रेष्ठ India की जीवंत तस्वीर है.”
उन्होंने आगे लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में Madhya Pradesh समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यही मंगलकामना है.”
छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “धान की बालियों की खुशबू, जनजातीय संस्कृति की समृद्धि, लोकपरंपराओं की जीवंतता और मेहनतकश लोगों का स्वाभिमान, यही छत्तीसगढ़ की अनमोल पहचान है. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और Chief Minister विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करे.”
Madhya Pradesh Government में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “विंध्याचल सा भाल, नर्मदा का जल जिसके पास है, यहां ताप्ती और बेतवा का पावन इतिहास है. उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न सम्पदा जहां अशेष है,
स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित, मेरा मध्यप्रदेश है. प्रकृति के आंचल में निखरे, अनूठी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि से परिपूर्ण, मां नर्मदा के पावन प्रवाह से सिंचित India के हृदय-स्थल- मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं.”
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्य के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं.
–
डीसीएच/


