मध्य प्रदेश: आगर-मालवा लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, 6 किलो से अधिक चांदी बरामद

आगर-मालवा, 5 अक्टूबर . Madhya Pradesh के जनपद आगर-मालवा के नलखेड़ा में ज्वेलरी व्यापारी से हुई लूट के मामले में Police ने एक और अहम गिरफ्तारी है. करीब डेढ़ साल पुराने इस मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

इस मामले में Police की कार्रवाई लूट करने वालों से आगे बढ़कर उस शख्स तक पहुंची है, जिसने लूटी गई चांदी खरीदी और उसे गलाकर सिल्लियों में बदला था. आरोपी के कब्जे से 5 किलो 985 ग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद हुई हैं. पूरे मामले में अब तक 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बिना नंबर की बोलेरो जब्त की जा चुकी हैं.

दरअसल, 23 मई 2025 की रात नलखेड़ा के ज्वेलरी व्यापारी दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे. रास्ते में बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी से आए बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की और चांदी-सोने के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे.

मामले की जांच में Police ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के जरिए लूट की कड़ियां जोड़ते हुए अलग-अलग समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 8 किलो से अधिक चांदी बरामद की गई. इसके बाद Rajasthan तक कार्रवाई पहुंची और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Police ने 27 सितंबर को भी एक आरोपी की गिरफ्तारी की, जिसका खुलासा Monday को हुआ है. Police के मुताबिक, आरोपी ने लूटी गई चांदी खरीदी और उसे गलाकर सिल्लियों में बदल दिया था. उसकी निशानदेही पर 5 किलो 985 ग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद हुई हैं.

Police ने लूट की वारदात को अंजाम देने वालों के साथ-साथ लूट के माल को खपाने वाली कड़ी तक भी कार्रवाई की है. Police अब शेष आरोपियों और बाकी लूटे गए माल की तलाश में जुटी है.

–

डीसीएच/

Leave a Comment