विपक्ष पर बरसे हरियाणा के शिक्षा मंत्री, बोले-पांच हजार वोट नहीं मिलते और देखते हैं सरकार बनाने के सपने

हांसी, 5 अक्टूबर . Haryana की शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने की कवायद के बीच शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने Government के विजन को Chief Minister नायब सिंह सैनी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया. इसी बहाने उन्होंने बिना नाम लिए विपक्षी खेमे पर तीखा सियासी हमला भी बोला और हाल ही में मंच से लगाए गए गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

Haryana के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, “Haryana में पहली बार शैक्षणिक कैलेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो देश के किसी भी अन्य राज्य में नहीं है. हम धीरे-धीरे ऐसे कदम उठा रहे हैं, ताकि शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जा सके. इससे आने वाले दिनों में बच्चों को यह स्पष्ट रहेगा कि उन्हें कितनी तैयारी करनी है और किस समय तक करनी है, ताकि उनकी उम्र न निकले. इसमें कई ऐसी बातें हैं, जो बच्चों को पहले से ही स्पष्ट होनी चाहिए. Government इसी दिशा में आगे बढ़ रही है.”

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस समय खड़े-खड़े यह नहीं कह सकता कि हम इसे कब तक पूरा कर देंगे, लेकिन हमने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है. Chief Minister नायब सिंह सैनी का यह बड़ा सपना है कि यदि शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी हो जाए तो यह बहुत अच्छा रहेगा.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति मंच पर खड़ा होकर कहता है कि देखो, फलां व्यक्ति को ऊपर से बुला लिया, ईडी से धमकी दिला दी, वह आया और Government बनवा दी. अरे भाई, अगर वोट पलटने की इतनी ही ताकत होती तो वह अपनी Government नहीं बना लेते, वह हमारी Government क्या बनाएंगे.

उन्होंने कहा कि पता नहीं किस व्यक्ति को ऐसी अजीबोगरीब बातें बुनने के लिए रखा हुआ है, जो ऐसे भाषण लिखकर देता है कि फलां व्यक्ति को धमकाया, उसे डराया और उसकी Government बना दी, नहीं तो हमारी Government बन जाती. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, अरे आपका कोई आदमी पांच हजार से ज्यादा वोट ले नहीं पाता, और आप Government बना लेते. अरे बात वो करो जो जायज हो.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरे पास जो भी जानकारी आती गई, मैंने उन सभी चीजों को लेकर कार्रवाई की है. हमने सर्वे कराया था कि कुल कितने पद खाली हैं, उसकी रिपोर्ट हमारे पास आ गई है और इसके लिए हमने एचपीएससी को भी लिख दिया है. एचपीएससी ने भी इस पर प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसी प्रक्रिया के तहत लगभग चार-पांच कॉलेजों में मैंने परसों ही प्रमोशन भी दी. अब जैसे-जैसे नीचे से रिपोर्ट आती जाएगी. हम तुरंत इन सभी रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करेंगे.

–

केके/वीसी

Leave a Comment