
New Delhi, 26 अगस्त . नोबेल शांति पुरस्कार और India रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा की जयंती के अवसर पर Wednesday को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने उनके जीवन को करुणा, सेवा और मानवता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक बताया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मदर टेरेसा के एक प्रसिद्ध कथन को साझा करते हुए उन्हें याद किया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्यारे शब्द छोटे और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उनकी गूंज सचमुच कभी खत्म नहीं होती. – मदर टेरेसा. मदर टेरेसा को उनकी जयंती पर याद करते हुए, जिनका जीवन करुणा, सेवा और मानवता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था. India रत्न और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित, उनकी अमिट विरासत हमें याद दिलाती है कि दया, सम्मान और दूसरों की देखभाल कितना बड़ा बदलाव ला सकती है.”
कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने भी मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और India रत्न मदर टेरेसा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. वह करुणा का एक स्थायी प्रतीक बनी हुई हैं. जरूरतमंदों के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण में हर इंसान के सम्मान और महत्व में गहरा विश्वास झलकता था. उनका जीवन हमें दया और विनम्रता के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहता है.”
आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन चंद्रबाबू नायडू ने पोस्ट करते हुए कहा, “साथी इंसानों के दुख को दूर करना ही सच्ची दिव्यता है. मदर टेरेसा ने गरीबी और प्यार की कमी से जूझ रहे बेसहारा लोगों को अपनाया, प्यार बांटा और सेवा की. आज इस महान महिला के जन्मदिन के अवसर पर, आइए हम दुनिया भर में फैली उनकी निस्वार्थ सेवा और उनके दिव्य जीवन की कहानी पर विचार करें.”
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी मदर टेरेसा को नमन किया. उन्होंने लिखा, “सेवा, करुणा और मानवता की प्रतिमूर्ति, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित India रत्न मदर टेरेसा जी की जयंती पर सादर नमन. जरूरतमंदों की सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनका सेवाभाव हमें सदैव मानवता के प्रति समर्पित रहने की सीख देता है.”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने पोस्ट करते हुए मदर टेरेसा को याद किया. उन्होंने लिखा, “आज नोबेल पुरस्कार विजेता और India रत्न मदर टेरेसा की जयंती है, जिन्होंने दुखी और पीड़ित लोगों की सेवा को ही अपना परम लक्ष्य मानते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इस अवसर पर, उनकी यादों को विनम्र नमन. शांति की शुरुआत मुस्कान से होती है – मदर टेरेसा.”
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित एवं ‘India रत्न’ मदर टेरेसा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. मानवता, करुणा और सेवा की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा जी ने अपना संपूर्ण जीवन असहाय, पीड़ित एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उनका त्याग, प्रेम और सेवा-भाव सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा. विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन.”
–
पीआईएम/एएस