अमेरिकी हमलों से निपटने के लिए हम नई रणनीति अपनाएंगे: ईरान

तेहरान, 2 सितंबर . ईरानी सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने Wednesday को दावा किया कि अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान नई रणनीति अपनाएगा. ये नया बयान अमेरिका के Tuesday रात ईरान पर बरसाए बम के बाद सामने आया है . ईरानी स्टेट मीडिया के अनुसार हमलों में 12 लोग मारे गए जबकि 68 जख्मी हैं.

रेजाई ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में अमेरिका को चेतावनी दी कि तेहरान की नई रणनीति उसकी ‘बुनियाद हिला देगी.’

उन्होंने लिखा, “ईरान सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ कूटनीति और आर्थिक प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए भी नई रणनीति अपनाएगा.”

वहीं ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने भी इमोशनल एक्स पोस्ट में सिरिक पर हुए हमले को युद्ध अपराध बताया. उन्होंने कहा कि बमबारी वहां की गई जहां शादी की रस्म अदा की जा रही थी.

बाघेई के अनुसार ये अमेरिका की हताशा का प्रमाण है. उन्होंने आगे अमेरिकी लेखक ओ ब्रायन को कोट किया. लिखा, “अमेरिकी लेखक टिम ओ’ब्रायन ने अपनी किताब ‘द थिंग्स दे कैरिड’ में लिखा है:जंग की सच्ची कहानी कभी नैतिक नहीं होती… अगर कोई कहानी नैतिक लगे, तो उस पर यकीन न करें.”

Tuesday को ईरान की Governmentी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने दावा किया कि खुजस्तान प्रांत में अमेरिकी मिसाइल हमले में 7 लोगों की मौत हुई और 8 घायल हुए. अमेरिका ने 3 जगहों को निशाना बनाया.

ईरान का दावा है कि सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल गिराई गई और इसमें 5 की जान गई, इनमें 4 साल का एक बच्चा भी था. वहीं खुजस्तान प्रांत में हुए हमले में 7 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए. वहीं अमेरिका का तर्क है कि उसने केवल ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाने पर लिया.

हमलों के जवाब में ईरान ने भी जॉर्डन और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया. इससे पहले 30 अगस्त को अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास लारक द्वीप पर दो ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हवाई हमला किया था.

केआर/

Leave a Comment