‘मतभेद मामूली, सब कुछ सुलझा लिया जाएगा’, अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद पर बोले एनडीए के नेता

Patna, 4 अक्टूबर . बिहार में एमएलसी चुनाव के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद पर जदयू और भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे मामूली मतभेद बताया और कहा कि जल्द सब कुछ सुलझा लिया जाएगा.

दरअसल, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने Patna स्नातक सीट पर नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार शुरू किया है. इससे दोनों नेताओं के बीच मतभेद उभरे हैं.

इस पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “ऐसा नहीं है. एनडीए सभी आठ सीटें जीतेगा, इसमें कोई शक नहीं है. इसमें कोई शक नहीं कि हम नीरज कुमार की सीट समेत सभी आठ सीटें जीतेंगे. कुछ मामूली मतभेद हैं, लेकिन सब कुछ सुलझा लिया जाएगा.”

एमएलसी चुनाव में कांग्रेस और राजद के अलग-अलग लड़ने पर श्याम रजक ने कहा, “यह हैरानी की बात है कि जब वे गठबंधन की बैठकों में साथ बैठते हैं, तो सब मिलकर Government को गिराने की कसम खाते हैं. लेकिन जब चुनाव का समय आता है, तो वे एक-दूसरे को ही गिराने की कोशिश करने लगते हैं. यह कैसा गठबंधन है? जनता भी यह जानना चाहती है, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है क्योंकि ये लोग एक-दो घंटे बैठक करते हैं और फिर एक-दो घंटे आपस में ही लड़ते रहते हैं.”

वहीं, भाजपा नेता और राज्य Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने लल्लन सिंह की ओर से अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सुलह को लेकर हाथ खड़े करने पर कहा, “ललन सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और केंद्र में मंत्री हैं. उनके क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ मामला है. उसका समाधान निकल जाएगा, दिक्कत नहीं होगी. नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे.”

रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी के सत्याग्रह पोर्टल लॉन्च पर कहा, “कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी जी की ये स्थिति हो गई. कांग्रेस पार्टी विपक्ष में है और Government में भी रही है. इतने सालों के राजपाठ में विपक्ष में रह करके, जो आम जन की समस्या है, उसकी जानकारी इनको नहीं है.”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी भी विपक्ष में हैं और अगले कई सालों तक वे विपक्ष में ही रहेंगे. उन्हें लोगों के बीच जाना चाहिए और उनके दुख-दर्द को समझना चाहिए. जिन दलितों, पीड़ितों और शोषितों की बात आज राहुल कर रहे हैं, भाजपा Government पहले से ही उनका पर ध्यान दे रही है.

रामकृपाल यादव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के Patna दौरे पर कहा, “Patna राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होमटाउन है. वो दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. ये प्रसन्नता की बात है. आकर पार्टी संगठन से बातचीत करेंगे और एमएलसी चुनाव में एनडीए के घोषित उम्मीदवारों की जीत को लेकर रणनीति बनाएंगे. वे एनडीए के घटक दलों के साथ बात करेंगे. उनके मार्गदर्शन में चुनाव होगा और सभी सीटों पर एनडीए को जीत मिलेगी.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment