Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मणिपुर में सनुलोक हिल हमले के मामले में तीन गिरफ्तार, 12 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त

मणिपुर में सनुलोक हिल हमले के मामले में तीन गिरफ्तार, 12 हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद जब्त

मणिपुर में सनुलोक हिल हमले के मामले में तीन गिरफ्तार, 12 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त

इंफाल, 20 अक्टूबर . मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में सनुलोक हिल पर तीन लोगों की हत्या और तीन अन्य को घायल किए जाने के मामले में Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मणिपुर Police के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) ल्हारी दोर्जी ने Tuesday को यह जानकारी दी.

इंफाल के मणिपुखरी स्थित Police मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजीपी दोर्जी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो ने हमले में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जबकि तीसरे आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 12 आग्नेयास्त्र, 1,095 कारतूस, विस्फोटक, ग्रेनेड, डेटोनेटर और अन्य सामान जब्त किए हैं.

एक अन्य अभियान के तहत सीनाई स्थित नामित सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) शिविर में 17 लोगों को सत्यापन के लिए हिरासत में लिया गया. इन लोगों की पहचान कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) और कुकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) के सूचीबद्ध कैडरों से मेल नहीं खाई. शिविर से गायब गोला-बारूद और मैगजीन के संबंध में भी सत्यापन किया जा रहा है.

एडीजीपी ने बताया कि खंगाबोक-संगाइयुम्फम मामले में संयुक्त सुरक्षा टीमों ने करीब 146 घरों की तलाशी ली और 300 से अधिक लोगों की पहचान का सत्यापन किया. इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से एक डबल बैरल बंदूक जब्त की गई है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

दोर्जी ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने लोगों से social media पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित करने से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में Police तथा सुरक्षा बलों का सहयोग करने का आग्रह किया.

–

डीएससी

Share