
न्यूटाउन, 4 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष India की क्रिकेट और हॉकी की जीत, Samajwadi Party और कांग्रेस गठबंधन और सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी. घोष ने कहा कि India से लड़ने के चक्कर में Pakistan ने खुद को बर्बाद कर लिया है.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में Pakistan पर India की जीत पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “India हर जगह Pakistan को हराता है, चाहे वह खेल का मैदान हो या युद्ध का मैदान. इसलिए Pakistan कोई मायने नहीं रखता. Pakistan के अंदरूनी हालात बहुत खराब हैं, राजनीति और अर्थव्यवस्था से लेकर प्रशासन और खेल तक, सब कुछ बुरी हालत में है. उन्हें खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन India से लड़ने के चक्कर में Pakistan ने खुद को बर्बाद कर लिया है.”
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा में गठबंधन को लेकर चल रहे खींचतान पर दिलीप ने कहा, “इंडी गठबंधन में कौन किसको कितनी सीटें देगा, यह पता नहीं चल पाता. हर राज्य उनकी अपनी निजी जागीर जैसा है. वे किसी और को वहां आने नहीं देंगे, फिर भी वे गठबंधन चाहते हैं. आप कैसा गठबंधन बनाएंगे और पीएम मोदी के खिलाफ कैसे लड़ेंगे? जनता विपक्ष को बार-बार नकारती है, फिर भी किसी न किसी ड्रामे के जरिए आप सत्ता में बने रहने और मीडिया में छाए रहने की कोशिश करते हैं.”
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम, हॉकी टीम, तीरंदाजी समेत अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने बहुत अच्छे नतीजे दिए हैं. कुश्ती में भी अच्छा प्रदर्शन रहा, हालांकि यह और बेहतर हो सकता था. चीन को 150 मेडल मिलते हैं और हमें 5, यह बड़ा अंतर है. हमारे आस-पास के देशों में जापान, कोरिया, उज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और ईरान किसी भी दूसरे क्षेत्र में हमसे बहुत आगे नहीं हैं, लेकिन खेलों के मामले में उन्होंने पहले ही योजना बनाई और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया और अब उन्हें इसका फायदा मिल रहा है. India में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.”
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने कहा, “जिनमें Political समझ या समाज के लिए कोई वास्तविक योगदान नहीं है, वे सुर्खियों में आने के लिए दूसरों को आगे करके और social media का इस्तेमाल करके ऐसे स्टंट करते हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा. इन लोगों ने समाज में कोई योगदान नहीं दिया है, तो उन पर कौन भरोसा करेगा? वे सिर्फ इसलिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि विपक्ष में एक खालीपन है. इसलिए यह खबर तो बन जाती है, लेकिन इससे आगे कुछ नहीं होगा.”
–
ओपी/पीएम