Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भारत समिट में लगे नारों पर राहुल गांधी ने ठहाके लगाए, यह देशद्रोह है : अनिल विज

India समिट में लगे नारों पर राहुल गांधी ने ठहाके लगाए, यह देशद्रोह है : अनिल विज

अंबाला, 17 नवंबर . Haryana Government में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इटली के राजनेता India में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट में नारे लगाते हैं और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ठहाके लगाकर हंसते हैं. यह देशद्रोह है. इससे साबित होता है कि वोट चोरी पर बनाया गया नारा इटली मेड है और देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है.

अनिल विज ने कहा कि जब राहुल गांधी इस मामले में असफल हो गए और लोगों ने उनके नारे को नजरअंदाज कर दिया, तो अब उस नारे को आगे बढ़ाने के लिए इटली से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं, लेकिन India की जनता इनकी सभी चालों को समझ रही है और वक्त-वक्त पर जवाब भी मिलता रहता है.

अनिल विज ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में कांग्रेस के कई कुकर्मों पर लीपापोती करने की कोशिश की है. वर्ष 1984 में हुए सिख दंगों के मामले में भी तथ्यों पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया है.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने राजीव गांधी को उस समय समझाया था? राजीव गांधी ने तो उस घटना को जायज ठहराने की कोशिश की थी.

अनिल विज ने स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना पर भी किताब के माध्यम से लीपापोती करने की कोशिश की गई है. उस समय केंद्र में इंदिरा गांधी की Government थी, जो सोनिया गांधी की सास थीं.

विज ने सोनिया गांधी को एक और किताब लिखने की सलाह दी, जिसमें वे बताए कि ऐसे हालात क्यों पैदा हुए और इसके लिए कौन जिम्मेदार था.

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अनिल विज ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. पंजाब Government ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन किसी भी वादे पर गंभीरता से काम नहीं किया. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का दिवाला निकल चुका है.

–

डीकेएम/वीसी

Share