
New Delhi, 12 सितंबर . India और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. यह सहमति Prime Minister Narendra Modi और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच New Delhi में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई बैठक में बनी.
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में पिछले वर्षों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि India और यूएई साझा हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए ब्रिक्स मंच सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे. दोनों पक्षों ने माना कि ऊर्जा, व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और नई प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है.
बैठक में विशेष रूप से यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) द्वारा Odisha में 11.5 अरब डॉलर की लागत से प्रस्तावित एकीकृत ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम परियोजना का उल्लेख किया गया, जिसे India के इतिहास का सबसे बड़ा एकीकृत एल्युमिनियम निवेश माना जा रहा है.
इस दौरान, दोनों नेताओं ने कहा कि यह परियोजना Odisha को वैश्विक एल्युमिनियम विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और भारत-यूएई निवेश सहयोग का एक बड़ा उदाहरण बनेगी.
नेताओं ने यह भी माना कि संप्रभु निवेश मंच एल-इमाद India और यूएई के बीच निवेश एवं आर्थिक सहयोग को और गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उनके अनुसार, इस मंच के माध्यम से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश और विकास साझेदारी को नई दिशा मिल सकती है.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच शीर्ष नेतृत्व स्तर पर नियमित संवाद की परंपरा और संबंधों में पीढ़ियों से चली आ रही निरंतरता को प्रतिबिंबित करती है. India और यूएई के बीच मजबूत Political विश्वास, गहरे आर्थिक संबंध और बढ़ती रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों की प्रमुख विशेषता बन चुके हैं.
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान Friday को India पहुंचे थे ताकि India की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले सकें. इस वर्ष India की ब्रिक्स अध्यक्षता “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” विषय पर केंद्रित है.
गौरतलब है कि यूएई और India के बीच नेतृत्व स्तर पर संपर्क लगातार मजबूत हो रहे हैं. इससे पहले 16 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान Prime Minister Narendra Modi और यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भी मुलाकात हुई थी. उस बैठक में भी निवेश, व्यापार और रणनीतिक सहयोग को और विस्तारित करने पर चर्चा हुई थी.
–
डीबीपी