भारत में चीनी कौंसल जनरल ने बेंगलुरु का दौरा किया

बीजिंग, 4 अक्टूबर . India में चीनी कौंसल जनरल छिन च्ये ने 29 सितंबर को Bengaluru में अंतःविषयक स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया और उप कुलपति लीना चंद्रन वाडिया आदि लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया.

कौंसल जनरल छिन च्ये ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीन और India के नेताओं के बीच हुई हालिया बैठक द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में सहायक होगी. चीन और India दोनों ही प्राचीन सभ्यताएं हैं जिनका पारंपरिक चिकित्सा का लंबा इतिहास है. दोनों पक्ष पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत कर सकते हैं और सभ्यताओं के बीच आपसी सीख को गहरा कर सकते हैं.

30 सितंबर को, छिन च्ये ने Bengaluru में India के विश्व सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित ब्रिक्स सहयोग फोटो प्रदर्शनी का दौरा किया. इस के दौरान उन्होंने कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी ग्लोबल साउथ की एकता और आत्मनिर्भरता तथा ब्रिक्स सहयोग के विकास और प्रगति की यात्रा को जीवंत रूप से दर्शाती है. 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हाल ही में New Delhi में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ.

सम्मेलन में अपनी उपस्थिति के दौरान, चीनी President शी चिनफिंग ने ब्रिक्स सहयोग के विकास और चीन-India संबंधों पर कई महत्वपूर्ण भाषण दिए, जो ब्रिक्स सहयोग के स्थिर और दीर्घकालिक विकास और द्विपक्षीय संबंधों की निरंतर प्रगति को बढ़ावा देंगे. छिन च्ये ने बल देकर कहा कि दोनों पक्षों को संस्कृति, शिक्षा और युवा क्षेत्रों में आदान-प्रदान को गहरा करना चाहिए और लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना चाहिए.

ठीक उसी दिन में कौंसल जनरल छिन च्ये ने Bengaluru स्थित सीएमआर विश्वविद्यालय का दौरा भी किया और उप कुलपति राजवेंद्र तथा संकाय और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया.

छिन च्ये ने कहा कि विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले देशों और प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और India के आदान-प्रदान और सहयोग से न केवल दोनों देशों के लोगों को लाभ होता है, बल्कि यह वैश्विक दक्षिण के पुनरोद्धार और विश्व शांति और विकास के रखरखाव में भी योगदान देता है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Leave a Comment